फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HTET: If the answer sheet is left blank, the exam will be considered canceled

एचटीईटी : उत्तर पुस्तिका खाली छोड़ी तो रद्द मानी जाएगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
HTET: If the answer sheet is left blank, the exam will be considered canceled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (एचटीईटी) 18 और 19 दिसंबर को आयोजित होगी। जिले में यह परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद परीक्षाओं की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। साथ ही अब परीक्षाओं में पहले से ज्यादा सख्ती रहेगी। अब यदि कोई अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका को पूरी तरह से खाली छोड़कर आएगा तो उसकी परीक्षा को रद्द माना जाएगा। नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वीरवार को लघु सचिवालय में परीक्षा को लेकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों को घर पर गहने उतार कर आना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों की परीक्षा से पहले ही जांच की जाएगी। शारीरिक रूप से निशक्त परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय देने का प्रावधान है। बैठक में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, सीटीएम अभय सिंह जांगड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक घंटे पहले करनी होगी केंद्र पर रिपोर्ट
18 दिसंबर की शाम तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक करनाल में 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी। 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे और शाम को तीन बजे से परीक्षा होगी, जिनमें इसमें स्कूल लेक्चरर और अध्यापकों की परीक्षा आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र वाले स्कूलों में केवल मुख्यद्वार ही खुला रहेगा
केंद्रों में और इसके आसपास वीडियोग्राफी और जैमर की व्यवस्था होगी। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। केंद्र के नियंत्रण कक्ष और परीक्षा केंद्रों पर नकलरोधी दस्ते और सीसीटीवी की नजर रहेगी। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां एक मुख्य द्वार को छोड़कर अन्य सभी गेट बंद रहेंगे। जो स्टाफ परीक्षा स्थल पर तैनात होगा, उन्हें गले में लटकाने वाले आई कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि सही व्यक्ति ही परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed