फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSGPC will manage the medical college

Karnal News: मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन करेगी एचएसजीपीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
HSGPC will manage the medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि शाहबाद मारकंडा में बने मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन कमेटी अपने हाथ में लेगी। बादल परिवार ने अपना ट्रस्ट बनाकर कॉलेज पर कब्जा किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा हुई है, सीएम ने जल्द ही ट्रस्ट को भंग करके पूरा प्रबंधन एचएसजीपीसी को सौंपने का आश्वासन दिया है।
दादूवाल शुक्रवार को करनाल आए थे। मॉडल टाउन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी शिक्षण संस्थानों को चलाने के लिए उचित व्यवस्था कर रही है। मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज की पूरी जमीन गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब की है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा के सभी गुरुद्वारों की जमीन चाहे वह ट्रस्ट ही क्यों न हो, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नाम कर दी गई है लेकिन फिर भी बादल परिवार और संगत को गुमराह कर रहा हैं।
विज्ञापन

शिरोमणि कमेटी पिछले 20 वर्षों से लंबित कॉलेज का भवन भी अभी तक नहीं बना पाई है। इस अवसर पर उनके साथ करनाल गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बरिंदर सिंह और सचिव इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तर पर 12 को मनाएंगे प्रकाशपर्व : मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाशोत्सव हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 12 जून को कमेटी के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में राज्य स्तर पर मनाया जाएगा।

जिसके तहत श्री अखंड पाठ साहिब की श्रृंखला शुरू की गई है। चेयरमैन ने कहा कि एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही है, जिसका हम स्वागत करते हैं। यूनिवर्सिटी बनाने का काम हरियाणा संगत और हरियाणा कमेटी मिलकर पूरा करेगी। लेकिन उससे पहले हमारा उद्देश्य हमारे पास पहले से मौजूद शिक्षण संस्थानों को चलाना नहीं, बल्कि उनको चलाने में आने वाली समस्याओं का समाधान कर उचित व्यवस्थाएं बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed