{"_id":"64275615941e527a220f3a94","slug":"hsgpc-took-charge-of-womens-college-karnal-news-c-18-knl1031-78000-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एचएसजीपीसी ने संभाला महिला कॉलेज का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एचएसजीपीसी ने संभाला महिला कॉलेज का कार्यभार
विज्ञापन
निसिंग। क्षेत्र के माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज का प्रबंधन अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) देखेगी। नई कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को कॉलेज में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब तक इस कॉलेज का प्रबंधन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब संभाल रही थी। नई कमेटी के सदस्यों ने जल्द कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने, तकनीकी सुविधाएं बढ़ाने, सभागार और पार्क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
कॉलेज में शुक्रवार को एचएसजीपीसी से बाबा कर्मजीत सिंह, महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, एनपी सिंह (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर), सरबजीत सिंह व अन्य सदस्य पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर मान ने सभी का पुष्प गुच्छ और सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने कॉलेज के स्टाफ और छात्राओं से बातचीत भी की। उन्हें आश्वासन दिया कि भविष्य में कॉलेज में अनेक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा नए कोर्स, सेमिनार हाल, ऑडिटोरियम व पार्क भी तैयार करवाया जाएगा। टीम के सदस्यों ने कॉलेज के बाहरी हिस्से में पसरी गंदगी को हटाकर यहां पार्क बनाने का निर्णय लिया है। वहीं टीचिंग स्टाफ से कॉलेज को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विचार भी मांगे गए। महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने प्राध्यापिकाओं से कॉलेज लाइब्रेरी में सभा करके कॉलेज को शिक्षा के स्तर पर बेहतर बनाए जाने पर चर्चा भी की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --