{"_id":"66908a57c479b3ae460a943b","slug":"hsgpc-leaders-visited-amupur-village-karnal-news-c-18-knl1008-428471-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एचएसजीपीसी के नेताओं ने किया अमूपुर गांव का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एचएसजीपीसी के नेताओं ने किया अमूपुर गांव का दौरा
विज्ञापन
- चार सिख परिवारों के घर तोड़े जाने पर की निंदा, प्रशासन से मदद की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में नेताओं ने अमूपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने चार सिख परिवारों के घर प्रशासन द्वारा तोड़े जाने की कड़ी निंदा की। सरदार अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया कि इन परिवारों की हर संभव मदद की जाए। उनको तत्काल प्रभाव से जगह अलॉट की जाए व दोबारा घर बनाने के लिए मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि यह खुल्लर परिवार देश के विभाजन के बाद से ही इस गांव में बसा हुआ है जो आज सड़क पर आ गया है। सरदार हरप्रीत सिंह नरूला ने गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन करनाल की ओर से भी इन परिवारों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पलविन्द्र सिंह बोडशाम व गुरदेव सिंह हैप्पी मौजूद रहे।