{"_id":"6776fd6d7356b93dbf023b15","slug":"hsgmc-elections-now-17-candidates-in-the-fray-karnal-news-c-18-knl1008-552144-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीएमसी चुनाव : अब मैदान में 17 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीएमसी चुनाव : अब मैदान में 17 उम्मीदवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए जिले में पड़ने वाले वार्डों से 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। ऐसे में अब यहां से केवल 17 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। करनाल जिले में कमेटी का वार्ड नंबर-16, 17, 18 और 19 ही पड़ता है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया, अब यहां तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-17 निसिंग में दो नामांकन वापस हुए हैं, यहां छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड-18 असंध में तीन नामांकन वापस हुए हैं, अब यहां चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-19 करनाल में कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, यहां अब चार ही उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, कमेटी का चुनाव 19 जनवरी को होगा। इस दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। ऐसे में उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।न