फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HPSC Naib Tehsildar examination, Paper leaked from SS International School of Karnal

करनाल के एसएस इंटरनेशनल स्कूल से लीक हुआ पेपर, छापेमारी में जुटी पुलिस

Mon, 27 May 2019 01:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
HPSC Naib Tehsildar examination, Paper leaked from SS International School of Karnal
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित हुई नायब तहसीलदार पद की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। करनाल के एसएस इंटरनेशनल स्कूल में बंने सेंटर से एक स्कूल कर्मचारी के मोबाइल से पहले पेपर को बाहर भेजा गया और बाद में साल्व पेपर को अंदर भेजा गया। इतना ही नहीं ये पेपर कुछ ही सेंकेड में रेवाड़ी में भी पहुंचा गया। उधर, इस मामले में करनाल में एक खंड के शिक्षा अधिकारी व निजी स्कूल के शिक्षक का नाम सामने आया है। एसटीएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने स्कूल के एक चपरासी को काबू किया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, सुबह के सत्र में नायब तहसीलदार की परीक्षा हुई। कुंजपुरा रोड पर स्थित एसएस इंटरनेशनल स्कूल से एक शिक्षक व चपरासी के माध्यम से व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र को आउट किया गया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह पेपर जिले के एक बीईओ के पास भेजा गया। बीईओ ने आगे इसे फारवर्ड कर दिया। आरोप है कि कुछ ही देर के बाद पेपर साल्व होने के बाद वापस भी आ गया। इसी दौरान पेपर लीक बात फैल गई और रेवाड़ी पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। रेवाड़ी पुलिस की ओर से ये बात सामने आने के बाद कि पेपर करनाल से लीक हुआ है, पुलिस अलर्ट हो गई। आनन फानन में एसटीएफ को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसटीएफ इंस्पेक्टर संजीव गौर ने इस मामले में छापेमारी की और स्कूल के एक चपरासी राजकुमार को काबू किया। आरोप है कि इसके मोबाइल से ही पेपर को आउट किया गया था, जबकि एक शिक्षक और बीईओ की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के बाद होगा खुलासा: एसपी
इस बारे में एसपी करनाल सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि रेव़ाड़ी पुलिस की तरफ से मैसेज मिलाी था कि करनाल में पेपर लीक होने का संदेह है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं। उधर, परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम गौरव कुमार का कहना है कि पेपर लीक की सूचना आई थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed