फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   House caught fire in Gudha village, goods burnt

Karnal News: गुढ़ा गांव में घर में लगी आग, सामान जला

Sat, 16 Mar 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
House caught fire in Gudha village, goods burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव गुढ़ा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों का सामान जलगया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गुढ़ा निवासी फूल कुमार ने बताया कि वह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है और वह हर रोज की तरह ड्यूटी पर फरीदपुर गया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे उसके घर के बेडरूम से अचानक धुआं निकालने लगा। इस पर पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए ।
विज्ञापन


फूल कुमार ने बताया कि घटना के उसकी मां और बच्चे ऊपर छत पर बैठे हुए थे। जब घर के अंदर से धुआं ऊपर जाने लगा तो वह दौड़कर नीचे आए और लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाला गनीमत यह रही की घटना में किसी प्रकार की कोई जानी हानि नहीं हुई है। देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग पर अपने तरीके से काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक फूल कुमार ने बताया कि हो सकता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी हो। अग्निकांड में लाखों रका घरेलू सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed