फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   hot farmers batters in miller meeting

मिलर्स मीटिंग में मस्त, किसान पस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
hot farmers batters in miller meeting
एक तरफ राइस मिलर सुबह से अपनी मीटिंग में व्यस्त रहे वहीं खरीद को लेकर किसान पस्त नजर आए। दोपहर तक भी वह धान खरीद का इंतजार करते रहे। बुधवार को जिले के राइस मिलरों ने जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर मीटिंग कर रहे थे। जब डीसी निशांत कुमार यादव को इसका पता चला तो वह अनाज मंडी पहुंचे और खरीद एजेंसी से कहा कि धान की बोली के समय मिलर्स का इंतजार न करें और किसानों की धान एमएसपी रेट पर बिके। वहीं चेतावनी दी कि कोई भी मिलर्स औने-पोने भाव में धान न खरीदने पाए और समय पर बोली व उठान हो। यदि ऐसा नहीं होता तो संबंधित खरीद एजेंसी के प्रतिनिधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही अनाज मंडी में खरीद का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

दूसरी ओर सर्वर धीमा होने के कारण किसानों को पहले की तरह परेशानी झेलनी पड़ी और गेट पास के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह अनाज मंडी के गेट पर ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइन लगी रही। बुधवार को मेनुअल गेट पास काटे गए। अनाज मंडी में गेट पास के लिए जाम लगने का मुख्य कारण- दो ही गेटों पर गेट पास कट रहे दो बंद करना हैं। कुछ आढ़तियों ने बताया कि किसानों को पीआर 14 का दाम सरकारी रेट से 200 रुपए ज्यादा मिल रहा है, लेकिन कुछ मिलर चाहते हैं कि वह इसे सरकारी रेट पर ही खरीदें ज्यादा रेट न लगाएं। डीसी ने नई अनाज मंडी करनाल व अस्थाई परचेज सेंटर मोहदीनपुर में भी धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने डीएमईओ को निर्देश दिए कि वह मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें। उन्होंने मोहदीनपुर के परचेज सेंटर तक जाने वाले रास्ते को ठीक करने के लिए मंडी बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अशोक बंसल, डीएफएससी निशांत राठी, हैफेड के डीएम सुरेश वैद्य, डीएमईओ ईश्वर राणा, मार्केट कमेटी सचिव सुंदर सिंह, मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल, एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी, स. बक्खा सिंह सहित किसान व आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 बजे लेकर आया धान, नहीं हुई खरीद
गांव बड़ौता निवासी किसान बलबीर सिंह ने बताया कि वह सुबह 8 बजे पीआर 126 धान लेकर अनाज मंडी आ गया था लेकिन दोपहर 2 बजे तक कोई भी खरीदार नहीं आया। जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि खेतों में इसकी कंबाइन से धान कट रही है वह खेतों में जाकर धान कटवाएं या मंडी में रहकर धान का पहरा दे।

किसानों ने क्या गुनाह किया
किसान जयप्रकाश ने बताया कि पहले तो कई घंटों तक अनाज मंडी के गेट पर उन्हें इंतजार करना पड़ा। भारी परेशानी के बाद उसे गेट पास मिला जब वह अनाज मंडी में आया तो पता चला कि यहां मिलर ही नहीं हैं कोई खरीदार ही नहीं है आखिर किसानों ने क्या गुनाह किया है कि हर जगह उसे ही क्यों परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed