फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hot during the day, cool at nights

Karnal News: दिन में गर्मी, रातें होंगी ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Hot during the day, cool at nights
करनाल। मौसम लगातार शुष्क बने रहने के आसार हैं, हालांकि अभी अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिसके कारण दिन के समय में गर्मी बनी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट से रातें ठंडी होने की तरफ अग्रसर हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.8 था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब 18 अक्तूबर तक लगातार मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। बीच-बीच में हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed