{"_id":"66d3b1a1dca0a0cb61085be7","slug":"hospital-management-suffers-losses-due-to-power-cut-karnal-news-c-36-1-sknl1017-128914-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली कट से अस्पताल प्रबंधन को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली कट से अस्पताल प्रबंधन को नुकसान
विज्ञापन
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र का ऑपरेशन थियेटर बिजली में फाल्ट के चलते पिछले तीन सप्ताह से ठप पड़ा है। दो दिन पहले बिजली कर्मचारी ने कुछ समय के लिए बिजली चला दी थी। एक ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन आखिरी पड़ाव में बिजली गुल हो गई।
ऐसे में ओटी में रखी सी-आर्म मशीन ही खराब हो गई। ऑपरेशन पूरा करने के बाद ओटी को दोबारा से बंद कर दिया। सी-आर्म मशीन को दुरुस्त कराने के लिए दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया है। उनकी मौजूदगी में फाल्ट को दुरुस्त कर दोबारा मशीन को चलाकर देखा जाएगा। जबकि डॉक्टरों को दूसरी मशीन के खराब होने का भी डर सताने लगा है।
हैरानी की बात यह है कि तीसरा सप्ताह हो चुका है लेकिन अभी तक इसका ठोस समाधान ही नहीं निकला है। अस्पताल प्रबंधन भी महज फाल्ट को दुरुस्त करवाने के प्रयास की बात बोलकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि अटल कैंसर केयर केंद्र का ओटी ठप होने से कैंसर के मरीजों को परेशानी हो रही है। मजबूरन उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जो मरीज गंभीर है उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया जा रहा है।अस्पताल प्रबंधन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आईपीडी ब्लॉक के ओटी में दोपहर बाहर कैंसर मरीजों के लिए दिया गया है। कुछ एक डॉक्टर ही यहां एक-दुक्का ऑपरेशन कर रहे हैं।
पहले अस्पताल में करीब 15 घंटे थी बिजली गुल
दरअसल, नाै अगस्त को छावनी नागरिक अस्पताल की अचानक अलसुबह बिजली गुल हो गई थी। दिनभर फाल्ट को दुरुस्त करने में लग रहे थे। करीब 15 घंटे में बिजली गुल थी व जनरेटरों का सहारा था। हालांकि उस समय तो बिजली दुरुस्त हो गई थी। इस दौरान अटल कैंसर केयर केंद्र के ऑपरेशन थियेटर में बिजली का फाल्ट आ गया था। वहीं फाॅल्ट अभी तक अस्पताल प्रबंधन सहित बिजली वाले के लिए परेशानी बना है।
वर्जन
ऑपरेशन थियेटर की बिजली ठीक होने के बाद दोबारा फाल्ट आने के कारण सी-आर्म मशीन भी खराब हो गई है। इन मशीन के इंजीनियर को दिल्ली से बुलाया गया है ताकि मशीन को दुरुस्त करने के बाद उनके सामने दोबारा चलाकर देखा जाए। इसलिए कुछ ऑपरेशन आईपीडी ब्लॉक में बने ऑपरेशन थियेटर में किए जा रहे हैं। बड़े ऑपरेशन फिलहाल नहीं हो रहे हैं।
डॉ. जतिंद्र, ओटी इंचार्ज, छावनी नागरिक अस्पताल