फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hope raised for construction of new building of civil hospital

Karnal News: नागरिक अस्पताल के नए भवन निर्माण की जगी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for construction of new building of civil hospital
- एचएसवीपी ने मुख्यालय को पत्र लिखकर 10 एकड़ भूमि की कीमत तय करने का किया आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छह साल से अटके सेक्टर-32 में प्रस्तावित नागरिक अस्पताल का नया भवन बनने की आस जगी है। अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए निर्धारित 10 एकड़ भूमि की फाइल को एचएसवीपी करनाल के संपदा अधिकारी ने पंचकूला स्थित एचएसवीपी मुख्यालय के प्रशासक को भेज दी है। जिसमें उक्त जमीन की कीमत तय करने का आग्रह किया गया है। ताकि स्वास्थ्य विभाग से उसकी कीमत लेकर जमीन को ट्रांसफर कराया जा सके और नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य छह साल से अटका हुआ है। नागरिक अस्पताल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पुरानी भवन में चल रहा है। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय किराए के भवन में चल रहा है। ऐसे में पुराने नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएसवीपी को पत्र भेजकर 10 एकड़ जमीन की कीमत बताने को कहा गया था। जिसके बाद अब एचएसवीपी करनाल की ओर से अपने मुख्यालय में प्रशासक के पास पत्र भेजकर जल्द 10 एकड़ जमीन की कीमत बताने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 से फाइलों में घूम रही योजना
सेक्टर-32 में बनने वाले नागरिक अस्पताल की घोषणा वर्ष 2017 में की गई थी। वहीं वर्ष 2021 में फाइलों का दौर शुरू हुआ जो अभी तक घूम रहा है। 23 नवंबर 2021 को सेक्टर-32 में 13 एकड़ भूमि अलाॅट की गई थी और उसकी कीमत 84 करोड़ 17 लाख 45 हजार 600 रुपए स्वास्थ्य विभाग को बता भी दी गई थी। जिसके बाद हाई वोल्टेज बिजली लाइन का पेंच फंस गया। उसके बाद दोबारा से जगह तलाशने का काम शुरू हुआ और 16 नवंबर 2022 को 10 एकड़ जमीन तलाशी गई। जिस पर नया भवन बनना तय हुआ लेकिन अभी तक कीमत न पता होने के कारण भवन का निर्माण कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed