{"_id":"65f8aa853ac37301000203f4","slug":"hooda-is-dreaming-of-making-his-son-cm-mp-sanjay-bhatia-karnal-news-c-18-knl1008-350420-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को सीएम बनाने का सपना देख रहे हुड्डा : सांसद संजय भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को सीएम बनाने का सपना देख रहे हुड्डा : सांसद संजय भाटिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 19 मार्च को घरौंडा में होने वाले स्वागत समारोह की सफलता के लिए सांसद संजय भाटिया करनाल पहुंचे। यहां प्रेम प्लाजा में पत्रकारों से बातचीत में वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एक सवाल को लेकर भड़क गए। उन्होंने उन पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा अपने बेटे को भी मुख्यमंत्री बनाने के सपने देख रहे हैं जो कि जनता पूरा नहीं होने देगी।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में गरीब किसानों को डराकर उनकी जमीनों को हड़पने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि घरौंडा में मंगलवार को प्रस्तावित रैली न होकर पूर्व सीएम मनोहर लाल के करनाल लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर उनका अभिनंदन है। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा में कोई भाई भतीजावाद नहीं है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि मंगलवार का घरौंडा में कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मौके पर निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, डॉ. अशोक कुमार, पवन वालिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।