{"_id":"64bee402dabfcc7f99083b75","slug":"honoring-the-students-who-shine-in-military-examinations-activities-karnal-news-c-18-knl1031-180908-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सैन्य परीक्षाओं, गतिविधियों में नाम चमकाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सैन्य परीक्षाओं, गतिविधियों में नाम चमकाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन
करनाल/कुंजपुरा। देश भर में होने वाली सैन्य परीक्षाओं और गतिविधियों में कर्ण नगरी का नाम रोशन करने वाले होनहारों को सम्मान मिला। मौका था सैनिक स्कूल के 63वें स्थापना दिवस समारोह का। सोमवार को हुए कार्यक्रम में विशेष उपलब्धि वाले 42 विद्यार्थियों, पांच शिक्षकों और छह गैर शैक्षणिक स्टाफ काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेजर जनरल आरके रैना (सेना मेडल) रिटायर्ड प्रबंध निदेशक आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं में देशभक्ति और देश के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए भी जोश भरा।
कार्यक्रम में सबसे पहले एनडीए की परीक्षा में देश भर में नौवां रैंक लाने वाले कैडेट सार्थक को परिवार सहित मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने की। उन्होंने विद्यालय के सिंहद्वार पर अतिथियों का स्वागत किया। सिंहद्वार से अतिथिशाला ग्रे कॉटेज तक अश्वारोहण के माध्यम से मुख्य अतिथि का काफिला निकला। इसके बाद वार मेमोरियल में मुख्य अतिथि ने शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्राचीन परंपरा के अनुसार एनसीसी छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कमांडर तजिंदर सिंह गिल, ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष हवा सिंह, रजिस्ट्रार स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा और वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान मौजूद रहे।
चिलियांवाला सदन को मिली चैंपियन ट्रॉफी
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का विवरण देते हुए प्रधानाचार्य ने अग्रिम योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान वर्ष भर की खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित चैंपियंस ऑफ चैंपियंस जैसी महत्वपूर्ण ट्रॉफियां भी सदनों को दी गई। इसमें चिलियांवाला सदन को चैंपियन ट्रॉफी मिली। इसके अलावा कार्यशाला, शिक्षण गतिविधि और बड़े सैन्य प्रशिक्षण शिविरों में श्रेष्ठ कार्य करने पर शिक्षक बीएन झा, विपन शर्मा, वीआर बनोट, एसपी पूनिया और रवि मित्तल व गैर शैक्षणिक स्टाफ में अशोक कुमार, अमित राणा, तेजेंद्र चीमा, रामचंद, अंग्रेज और राजिंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नई पीढ़ी आधुनिक, इसलिए भारत भी आधुनिक
मुख्यातिथि मेजर जनरल आरके रैना ने युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी आधुनिक है, इसी से देश भी हमारा आधुनिक माना जाने लगा है। एक समय था, जब बच्चों के ज्ञान को कमजोर माना जाता था। लेकिन आज के समय में बच्चे एडवांस हैं, इन्हें केवल सही दिशा देने के लिए मार्गदर्शन की जरूरत है। तकनीक ने हमें इस पायदान पर पहुंचाया है। लेकिन बच्चों को अपने घर के संस्कारों को भी नहीं भूलना। यही संस्कार भारत की संस्कृति और हमारी पहचान भी है।