फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Holidays between two papers, 15 minutes extra will be given to read the question paper

दो पेपर के बीच छुट्टियां, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Holidays between two papers, 15 minutes extra will be given to read the question paper
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की ओर टर्म-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। दूसरे चरण की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में होंगी और प्रश्न सब्जेक्टिव टाइप में आएंगे। बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल गर्मी का मौसम, जेईई की परीक्षा और कोरोना के असर को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कोरोना के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए दो परीक्षा के बीच समय देने के लिए छुट्टियां भी दी गई हैं। वहीं विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा गर्मी होने के कारण परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और 12:30 बजे तक चलेंगी। जबकि पहले चरण में परीक्षा का समय 11:30 रखा गया था।
विज्ञापन

बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी व वेलनेस का पेपर होगा। आखिरी दिन मनोविज्ञान के विषय की परीक्षा होगी। वहीं दसवीं की परीक्षा भी 26 अप्रैल से 24 मई तक चलेंगी। पहले दिन पेंटिंग, राय आदि विषय और अंतिम दिन आईटी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होंगे प्रवेश पत्र
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है। पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। इस परीक्षा में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सुबह 10:30 से शुरू किया जाएगा ताकि दोपहर तक छात्र घर पहुंच सकें।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- मास्क और सैनिटाइजर लेकर आएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- परीक्षा के प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा की समय-सीमा प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी।
- छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
इस दिन इस विषय की होगी परीक्षा
- कक्षा 12वीं
26 अप्रैल : आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस
02 मई : हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर
06 मई : समाजशास्त्र, 07 मई को केमिस्ट्री
13 मई : अंग्रेजी इलेक्टिव, अंग्रेजी कोर
17 मई : बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन,
18 मई : भूगोल,
20 मई : भौतिकी (फिजिक्स)
23 मई : अकाउंटेंसी
24 मई : राजनीतिक विज्ञान,
28 मई : अर्थशास्त्र,
30 मई : बॉयोलॉजी,
07 जून : गणित, अप्लाइड मैथेमैटिक्स,
10 जून : इतिहास
15 जून : मनोविज्ञान
26 अप्रैल : पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा, थाई
27 अप्रैल : अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य
28 अप्रैल : रिटेलिंग, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, मल्टीमीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, एआई और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर

02 मई : होम साइंस
04 मई : हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (पेरिन्स-इंस्ट्रूमेंट), एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी,
05 मई : मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथेमेटिक्स बेसिक
06 मई : सिंधी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़,
07 मई : संस्कृत
10 मई : साइंस,
12 मई : उर्दू कोर्स ए और बी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी
13 मई : एलिमेंट्री ऑफ बिजनेस
14 मई : सोशल साइंस
17 मई : हिंदुस्तानी संगीत (गायन), एनसीडी, तेलुगु-तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, बहासा मेलायु,
18 मई : हिंदी कोर्स ए और बी,
21 मई : अरबी, लेप्चा, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बु, कर्नाटक संगीत गायन, कर्नाटक संगीत (मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट), कर्नाटक संगीत (पेरिन्स, मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट)
23 मई : कंप्यूटर एप्लीकेशन और
24 मई : आईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed