फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hockey stadium and indoor building will be available in the new year

Karnal News: नए साल में मिलेगा हॉकी स्टेडियम और इंडोर भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hockey stadium and indoor building will be available in the new year
- स्टेडियम में रात में भी किया जा सकेगा अभ्यास, विदेश से मंगाया गया है सिंथेटिक टर्फ
विज्ञापन

- उपायुक्त अनीश यादव ने स्मार्ट सिटी की दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्मार्ट सिटी की ओर से सात एकड़ में बनाए जा रहे एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और इंडोर खेल भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नए साल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित स्टेडियम व इंडोर खेल भवन की सौगात स्थानीय खेल प्रेमियों को मिलेगी। वीरवार को उपायुक्त अनीश यादव ने स्टेडियम का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर-32 में बनाए जा रहे इंडोर खेल भवन का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि इस स्टेडियम में दिन ही नहीं बल्कि रात में भी अभ्यास किया जा सकेगा। स्टेडियम को भारतीय हॉकी फेडरेशन के नियमों के मुताबिक हरियाणा खेल विभाग के परामर्श से बनाया गया है। इसमें मुख्य हॉकी स्टेडियम व अभ्यास मैदान बनाए गए हैं। सिंथेटिक टर्फ को विदेश से मंगाया गया है। इसके अतिरिक्त वीआईपी व अन्य गैलरी भी बनाई गई है। उन्होंने स्टेडियम के अंदर सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि मैदान में पानी की बौछार के लिए वाटर कैनन लगाई गई है। इस स्टेडियम से युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इंडोर खेल भवन का किया दौरा

उपायुक्त अनीश यादव ने स्मार्ट सिटी की ओर से सेक्टर-32 में बनाए जा रहे इंडोर खेल भवन का भी दौरा किया। स्वीमिंग पूल और बैडमिंटन व स्क्वैश कोर्ट के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ओलंपिक आकार के दो स्वीमिंग पूल के स्ट्रक्चर तैयार हो गए हैं। बड़ा पूल 50 बाई 25 मीटर तथा छोटा वॉर्म अप पूल 25 बाई 21 के आयताकार में बनाया गया है। इसके साथ ही बिल्डिंग के काम भी चल रहा है, जिसमें उक्त खेलों के कोर्ट बनकर तैयार होंगे। शौचालय व जिम की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि से भी बात की और परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जीएम रामफल, एजीएम पूर्णिमा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed