{"_id":"665d0a7a85252a06cb08be16","slug":"himashree-of-jhajjar-and-gobind-of-karnal-first-in-the-race-karnal-news-c-18-knl1008-402559-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दौड़ में झज्जर की हिमाश्री और करनाल के गोबिंद प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दौड़ में झज्जर की हिमाश्री और करनाल के गोबिंद प्रथम
विज्ञापन
- भाला फेंक में फतेहाबाद की दीपिका और लंबी कूद में पूजा अव्व्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में करनाल के गोबिंद व झज्जर की हिमाश्री रॉय प्रथम रहे।
प्रतियोगिता में फतेहाबाद की दीपिका ने 50.69 मीटर भाला फेंक कर पहला स्थान पाया। लंबी कूद में फतेहाबाद की पूजा अव्वल रही। पुरुषों के 200 मीटर दौड़ व हिट्स में सोनीपत के मोहित कुमार प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में फतेहाबाद के विक्रांत पांचाल, 800 मीटर में पलवल के सत्यदेव, 1500 मीटर में फतेहाबाद के गौरव अत्री, पांच हजार मीटर में झज्जर के अमन कुमार प्रथम रहे।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव राजकुमार मितान ने बताया कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है वह 27 से 30 जून तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य कोच एथलेटिक्स हरियाणा सतीश पंघाल ने बताया कि पंचकूला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए 125 तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मौके पर वरिष्ठ मुख्य कोच बीरबल दुहन, एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के संयुक्त सचिव प्रदीप मलिक, चयन कमेटी के चेयरमैन यशपाल चोपड़ा मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
डेकाथलॉन : सोनीपत के कल प्रथम, हिसार के संजय द्वितीय।
महिला गोला फेंक : फतेहाबाद की निर्मला प्रथम, पंचकूला की सर्बजीत कौर द्वितीय।
हेमर थ्रो : भिवानी की ऐश्वर्य प्रथम, सोनीपत की अनीशा द्वितीय।
दौड़ प्रतियोगिताओं का परिणाम
महिला 10 हजार मीटर : महेंद्रगढ़ की अंकिता प्रथम, पंचकूला की ज्योति द्वितीय।
पुरुषों की 20 किमी वॉल्क दौड़ : भिवानी का संदीप प्रथम, भिवानी का विकास द्वितीय, चरखी दादरी का खजान सिंह तृतीय।