फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Himanshu got first place in race and Neeru in long jump.

Karnal News: दौड़ में हिमांशु और लंबी कूद में नीरू का पहला स्थान

Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Himanshu got first place in race and Neeru in long jump.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के दयाल सिंह कॉलेज करनाल में दो दिवसीय 74वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की आयोजन किया गया। शहरी विधायक जगमोहन आनंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन 400 मीटर दौड़ (लड़के), 200 मीटर दौड़ (लड़कियां), भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

लड़कों की 800 मीटर दौड़ में हिमांशु व लड़कियों की लंबी कूद में नीरू प्रथम रही। मुख्य अतिथि जगमोहन आनंद के ध्वजारोहण के बाद एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट किया, इसका नेतृत्व एनसीसी आर्मी विंग के सीनियर अंडर ऑफिसर प्रिंस ने किया। छात्र निखिल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने खेल भावना को बनाए रखने और ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करने की शपथ ली। आनंद ने कहा कि कॉलेज आकर उनके छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन की कठिनाइयों से लड़ना सिखाते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा आज एक बड़ी आवश्यकता बन गई है लेकिन खेलों के बिना यह अधूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के बौद्धिक विकास को बेहतर बनाती है, लेकिन शारीरिक और मानसिक विकास खेलों से ही संभव है। जीवन भी एक खेल है, इसे खेलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि खेल किसी भी शिक्षण संस्थान का अभिन्न अंग होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे समग्र विकास और स्वस्थ जीवनशैली को सुनिश्चित करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह हमें अनुशासन और सामूहिक भावना से परिपूर्ण भी करते हैं। शिक्षा और खेल का मेल बड़ी सफलता प्रदान करता क्योंकि खेल भाईचारे की भावना को पैदा करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए प्रेरित भी करते हैं।


इस मौके पर रेडक्रॉस और एनएसएस का विशेष दो दिवसीय शिविर भी आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य खेल के दौरान घायल खिलाड़ियों की देखभाल व प्राथमिक उपचार करना रहा। उद्घोषक की भूमिका डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. प्रवीण कुमार, सुश्री निधि जास्ट और दीपक कुमार ने निभाई। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पूर्व छात्र संघ के सदस्य, महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
लड़कों के परिणाम

n 400 मीटर दौड़ में हिमांशु शर्मा प्रथम, जयंत द्वितीय और यश कांबोज तृतीय।

n लड़कों की भाला फेंक प्रतियोगिता रेपेंदर पहले, प्रांजल दूसरे, सचिन तीसरे स्थान पर रहे।

n ऊंची कूद में प्रांजल ने पहला, आर्स ने दूसरा, कुशाग्र तीसरे स्थान हासिल किया।

n 800 मीटर दौड़ में हिमांशू ने प्रथम, जयंत कुमार द्वितीय, विशाल तृतीय रहे।

n 110 मीटर बाधा दौड़ हिमांशु शर्मा पहले, खुशाग्र दूसरे व शुभम तीसरे स्थान पर रहे।

n गोला फेंक में हितेश कांबोज ने पहला, प्रांशुल नू दूसरा व विशाल ने तीसरा स्थान पाया।
लड़कियों के परिणाम

n 200 मीटर दौड़ में नीरु पहले, ज्योति दूसरे, काजल तीसरे स्थान पर रहे।

n भाला फेंक में नीरू प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, दीक्षा कुमारी तृतीय रही।

n चक्का फेंक में ईश्वर ने पहला, विनय ने दूसरा व प्रांशुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed