फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Highway jammed for four hours for drinking water

पेयजल के लिए चार घंटे तक हाईवे किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed for four hours for drinking water
Highway jammed for four hours for drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे गांव कारसा डोड के बाशिंदों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। परेशान ग्रामीणों ने नीलोखेड़ी-ढांड राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बर्तन लेकर सड़क पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही निगदू थाना प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उनके काफी देर तक समझाने के बाद भी वे नहीं माने। बाद में जनरेटर से जल घर की मोटर चलवाकर जलापूर्ति की गई तो ग्रामीण सड़क से उठे।
मंगलवार को भी जब सुबह पानी नहीं आया तो ग्रामीण सुबह 10 बजे राजमार्ग की ओर कूच कर गए। जब सड़क पर पहुंचे तो महिलाएं बर्तन लेकर वहीं बैठ गईं। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद दोपहर करीब दो बजे वे सड़क के उठे। तब तक राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण राम कुमार, बाली शर्मा, प्रेम, कृष्णा देवी, रेखा रानी, पुष्पा, निर्मला देवी, चंपा देवी, रोशनी देवी, ऊषा रानी, सीमा, पूजा, निरमती, सतपाल, धर्म सिंह, करनैल, राम ज्वारी, कदम सिंह और राम कुमार ने कहा कि गांव में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। वे अब पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत दी। पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को भी लगाया था जाम
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या पिछले 10-15 दिनों से है। जिसके चलते शनिवार को भी करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर जाम लगाया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं हुआ। तभी मजबूरन उन्हें स्टेट हाईवे पर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के अधीन है जल घर
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बना जल घर जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नहीं बल्कि ग्राम पंचायत के अधीन है। जल घर में पानी की समस्या पंचायत ही हल करती है, लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से पंचायत का कार्यकाल खत्म है। वहीं ग्राम सचिव व पंचायत विभाग का कोई भी अधिकारी इस समस्या को लेकर चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed