फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Highway carnage in karnal

जीटी रोड पर किसानों का ट्रैक्टर रैला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Highway carnage in karnal
तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए शनिवार को विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में ट्रैक्टरों को रवाना किया गया। इससे दिन भर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टरों की कतार लगी रही और अन्य वाहनों की रफ्तार थमी रही। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को ऐतिहासिक ट्रैक्टर परेड होगी, जिसे किसान और जवान एक साथ मनाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अब किसान और सरकार दोनों ओर से तल्खी बढ़ गई है। किसान संगठनों ने अब 26 जनवरी को दम दिखाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों से आ रहे ट्रैक्टरों का रेला लगा रहा। एक साथ हजारों की संख्या में ट्रैक्टर कूच करने से हाईवेे पर दिनभर रह-रहकर जाम लगता रहा। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबाला से सिंघु बार्डर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर रैला निकालकर किसान संगठन ने 26 जनवरी की झांकी पेश कर दी है। अनुमान है कि करनाल से शनिवार को एक ही दिन में करीब 50 हजार ट्रैक्टर जीटी रोड से शाम तक गुजर गए हैं।
विज्ञापन

बज रहे देशभक्ति गीत, साथ में खाने-पीने का सामान और बिस्तर
करनाल। दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली तिरंगा व भाकियू की झंडी से सजे हुए हैं। ट्रैक्टर पर साउंड सिस्टम से वह देशभक्ति के गाने चला रहे हैं। बाइक, कार, ट्रैक्टर व ट्राली पर उन्होंने लोहे के हुक इस तरह से फिट किए ताकि झंडी हिल न सके। ट्रालियों में बिस्तर, कंबल, रजाईयां, गद्दे, खाने-पीने की सामग्री, डिस्पोजल बर्तन, चूल्हा जलाने के लिए लक्कड़, डीजल के अतिरिक्त ड्रम इत्यादि सामान का पूरा बंदोबस्त दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed