फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Highest polling at booth number two of Nissing, least polling at booth 12 of Assandh

निसिंग के बूथ नंबर दो पर सर्वाधिक, असंध के बूथ 12 पर सबसे कम पोलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Highest polling at booth number two of Nissing, least polling at booth 12 of Assandh
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। नगर निकाय चुनाव में मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। चारों नगर पालिका क्षेत्रों में से सर्वाधिक निसिंग के बूथ नंबर दो पर मतदान हुआ। यहां 86.90 प्रतिशत मतदाता वोट डालने पहुंचे। सबसे कम मतदान असंध के बूथ नंबर 12 पर हुआ, यहां महज 57.16 प्रतिशत वोट पड़े।
चारों नगर पालिका क्षेत्रों में कुल 62 वार्डों के लिए 96 बूथों पर पोलिंग हुई। सबसे ज्यादा उत्साह निसिंग नगर पालिका क्षेत्र के बूथों पर देखने को मिला। सुबह से बूथों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह शुरू हुआ उत्साह देर शाम तक बढ़ता गया। लोगों ने लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद वोट दिया। हालांकि निसिंग में सबसे कम 14 बूथ ही बनाए गए थे। वहीं सबसे ज्यादा 33 बूथ घरौंडा में रहे। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई, लेकिन मतदाता साढ़े छह बजे ही बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए। कई बूथों पर शाम सात बजे तक पोलिंग हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

यहां सात नंबर का खेल
आगे : असंध में बूथ नंबर सात ने बचाई लाज
असंध में कुल 27 बूथों पर मतदान हुआ। यहां सबसे ज्यादा मतदान बूथ नंबर सात पर हुआ। 75.36 फीसदी लोग यहां मतदान के लिए आए। सबसे कम बूथ नंबर 12 में 57.16 प्रतिशत मतदान हुआ। यह बूथ जिले में सबसे पीछे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे : निसिंग के बूथ सात पर कम आए मतदाता
निसिंग का बूथ नंबर दो मतदान के मामले में नगर पालिका क्षेत्र के साथ-साथ जिले में नंबर वन रहा। वहीं बूथ नंबर सात नगर पालिका क्षेत्र में सबसे पीछे रहा। यहां काफी कम लोग मतदान के लिए आए। कुल 63.98 प्रतिशत मतदान हुआ।
---
यहां एक नंबर चमका
तरावड़ी में बूथ-1 सबसे आगे, 22 सबसे पीछे
तरावड़ी नगर पालिका क्षेत्र में 22 बूथों पर पोलिंग हुई। यहां मतदान के मामले में बूथ नंबर एक सबसे आगे रहा। यहां 86.81 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं सबसे अंतिम बूथ 22 नंबर सबसे पीछे रहा। यहां सबसे कम 64.62 प्रतिशत मतदान हो पाया।

घरौंडा में नंबर एक बूथ पर रही ज्यादा भीड़
घरौंडा में सबसे ज्यादा 33 बूथ थे। यहां सबसे ज्यादा भीड़ वाले बूथ नंबर एक पर 83 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बूथ नंबर 17 सबसे पीछे रहा, यहां 79.54 प्रतिशत मतदान हुआ। आधे से ज्यादा बूथों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा पोलिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed