फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   highest number of icu beds in karnal

सीएम- प्रदेश में सबसे ज्यादा आईसीयू बेड की सुविधा करनाल मेडिकल कॉलेज में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
highest number of icu beds in karnal
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कालेज में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई गई है। अभी तक यहां केवल 90 आईसीयू बेड थे। 30 बेड का एक और आईसीयू वार्ड शुरू हो गया है। जिसका वीरवार को सीएम मनोहर लाल ने उद्घाटन किया। अब आईसीयू वार्ड में 120 बेड हो गए हैं। इतने आईसीयू बेड की सुविधा वाला करनाल का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज प्रदेश में अव्वल स्थान पर आ गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में 10 हजार लीटर का ऑक्सीजन के लिए एक टैंक और लगेगा। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि आईसीयू बेड की इतनी संख्या वाला सेटअप प्रदेश की किसी भी पीजीआई में नहीं है। करनाल में बेड की संख्या बढ़ने से मेडिकल सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। बिना आईसीयू वाले ऑक्सीजन बेड की संख्या भी यहां 190 है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से आ रहा है टैंक
मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डा. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि वर्तमान में स्टॉक के रूप में 10 हजार लीटर का टैंक उपलब्ध है। इतनी ही क्षमता का एक टैंक और स्थापित किया जाना है, जोकि आंध्र प्रदेश से आएगा। लिक्विड टैंक के साथ 560 बड़े साइज के सिलिंडर हैं। उन्होंने कहा कि प्रति घंटा 400 एमएल ऑक्सीजन चाहिए जोकि दिन में 4500 से 5000 लीटर लिक्विड ऑक्सीजन तक खपत हो रही है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के निर्देश
मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम ने अधिकारियों को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के भी निर्देश दिए। ताकि आने वाले समय में ऑक्सीजन की दिक्कत न रहे। सीएम ने कहा कि सरकार भी ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रही हैं, ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed