फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Help desk will solve problems related to BPL ration card and PPP

Karnal News: हेल्प डेस्क से होगा बीपीएल राशन कार्ड और पीपीपी से जुड़ी समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Help desk will solve problems related to BPL ration card and PPP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अब हेल्प डेस्क से बीपीएल राशन कार्ड और पीपीपी से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसको लेकर जिला सरल केंद्र में हेल्प डेस्क बनाया गया है। इस हेल्प डेस्क में नागरिक संसाधन सूचना विभाग व जिला प्रशासन के कर्मचारी मौजूद होंगे। जो लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस बारे में एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि इस हेल्प डेस्क पर कोई भी व्यक्ति परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटि व बीपीएल कार्ड से जुड़ी जानकारी ले सकता है या फिर इसमें सुधार करवा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र से जुड़ने के बाद बीपीएल राशन कार्ड धारकों की सूची अपडेट हुई है। ऐसे में कुछ लोगों के राशन कार्ड कटे भी हैं। एडीसी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने राशन कार्ड को ठीक करवाएं। किसी भी व्यक्ति को जिला प्रशासन की ओर से दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

1.80 लाख रुपये से ज्यादा आमदनी वाले परिवारों के कटे हैं कार्ड
एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि 1.80 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काटे गए हैं। इसके अलावा जो परिवार पहले बीपीएल की श्रेणी में थे लेकिन अब उनके किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग गया है तो उनका भी बीपीएल कार्ड काटा गया है। इसके साथ ही पेंशनधारी जिनकी आय 1.80 से ज्यादा है, ऐसे परिवारों का बीपीएल कार्ड भी कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा
एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि हरियाणा ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पीपीपी के आधार पर पात्र परिवारों का स्वयं ही बीपीएल राशन कार्ड बनाया जा रहा है। पात्र परिवार को महज नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) व ई-दिशा पर स्वयं जाकर अपना राशन कार्ड प्रिंट करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed