{"_id":"6101c6cd8ebc3e587254c17c","slug":"heavy-rain-in-karnal-water-reached-in-houses-karnal-news-knl78090825","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से जिले में हुआ जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से जिले में हुआ जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में फिर रिकार्ड बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 167.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 13 जुलाई को 190 एमएम बारिश हुई थी। भारी बारिश के चलते सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया और नाले ओवरफ्लो हो गए। कई जर्जर घरों की छतें टूट गईं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का यह क्रम दो अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी शत-प्रतिशत रही। वाष्प दाब 25.2 एमएम रहा। बुधवार सुबह 113.4 एमएम व दोपहर 53.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार जुलाई में अब तक 659.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इस वर्ष अब तक कुल 853.4 एमएम वर्षा हुई है। पिछले पांच दशक में जुलाई में इतनी बारिश नहीं हुई।
छत व छज्जा ढहा, बाल-बाल बचे लोग
करनाल। पुराना शहर के सुभाष गेट मोहल्ला की गली एक में बुधवार सुबह बारिश के दौरान तीन मंजिला जर्जर इमारत की ऊपरी मंजिल की छत ढह गई। भवन के छज्जे के टुकड़े गली में गिरने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सुबह दूध लेने जा रहे रामकुमार व सेवाराम बाल-बाल बच गए। जर्जर भवन में हर तरफ पानी टपक रहा है। हालांकि यह भवन खाली है। मोहल्लावासी रामकुमार, कृष्ण, सुरेश, सूरज, सन्नी व अन्य ने नगर निगम प्रशासन से इस मामले में ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
जर्जर भवन से जब छज्जे के टुकड़े गिरे तो तो लोग गली से गुजर रहे थे। वे बाल-बाल बचे। यह इमारत करीब 80 वर्ष पुरानी है। इसमें कोई नहीं रहता।
-दलजीत सिंह
इस गली में करीब 80 घर हैं। बच्चों का अधिक ख्याल रख रहे हैं। गली से गुजरते वक्त डर लगता है। यह इमारत अब खतरा बनी है।
-राधेकृष्ण
जर्जर भवन से हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है। यहां सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। नगर निगम इस पर संज्ञान ले। छत का मलबा भवन के अंदर गिरा है।
-राजेश
वे खुद व उनका भाई सेवाराम सुबह दूध लेने जा रहे थे, तभी छज्जा टूटकर गिरा। वे बाल-बाल बच गए। भवन के सभी छज्जों से पानी टपक रहा है।
-रामकुमार
शहर में शीघ्र करवाएंगे सर्वे, करेंगे कार्रवाई
संबंधित भवन मालिक को नोटिस जारी कर रहे हैं। उसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। शहर में दो-तीन दिन में सभी पुराने भवनों का सर्वे कार्य करवाया जाएगा। पूर्व के सर्वे अनुसार निगम ने उचित कार्रवाई की थी। पुराना शहर क्षेत्र में करीब दस मकान तुड़वाए थे। नोटिस के बाद यदि कोई मकान मालिक कंडम इमारत को नहीं तुड़वाता है तो नगर निगम खुद कार्रवाई करेगा।
-विकास कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम करनाल।
---------------------------------------------------------------------------------------
खुद पंपसेट लगाकर निकासी में जुटे
करनाल। मुगल कैनाल के समीप स्थित माता बसंती कॉलोनी के समीप खाली प्लाट में जलभराव से क्षेत्रवासी परेशान हो गए। उन्होंने खुद पंपसेट लगाकर पानी निकासी की कोशिश की लेकिन आगे बरसाती नाला जाम होने से सफल नहीं हुए। जलभराव स्थल के समीप झोपड़ियों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। क्षेत्रवासी सुभाष, काला, बाबू, संजय व हीरा ने कहा कि मुगल कैनाल के साथ लगता बरसाती नाला जाम है। एक पशु डेयरी भी जलभराव की चपेट में आ गई।
जीटी रोड पर बने गड्ढों में जलभराव
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताऊ देवीलाल चौक, आइटीआई चौक व बलडी बाइपास पर जलभराव बना रहा। ताऊ देवीलाल चौक पर जीटी रोड पर गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है। यहां फ्लाईओवर के बीच भी पानी टपक रहा है। फ्लाईओवर के पानी की निकासी के लिए प्लास्टिक के पाइप लगे हैं लेकिन पानी जोड़ के बीच से गिर रहा है।
फ्लाईओवर हो रहा क्षतिग्रस्त
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ दिशा में नमस्ते चौक व नई अनाज मंडी पुल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर की मिट्टी खिसक गई है। एक स्थान पर गहरा गड्ढा बन चुका है और समस्या बढ़ रही है। समय पर यहां मिट्टी नहीं भरी तो सड़क बैठ सकती है।
ट्रांसपोर्ट नगर में जलभराव
करनाल। सेक्टर चार ट्रांसपोर्टर नगर के पास खाली पड़ी करीब दो सौ एकड़ से अधिक भूमि में जलभराव बना हुआ है। खाली मैदानों में इतना पानी खड़ा है कि ट्रक के टायर दिखाई नहीं देते। अधिक बारिश के कारण पानी की समय से निकासी नहीं हो सकी।
नाला ओवरफ्लो, मकान की दीवार ढही
करनाल। गोशाला रोड के समीप लगती न्यू गीता कॉलोनी के समीप निकासी नाला बुधवार को भी ओवरफ्लो हो गया। नाले से लगते एक मकान की दीवार ढह गई और कई घरों में पानी घुस गया है। कई मकान पानी से घिर गए। 13 जुलाई को भी इस क्षेत्र में हालात अधिक खराब हो गए थे। यह शहर का मुख्य नाला है और अत्यधिक बारिश होने पर इसमें पूरा पानी समाहित नहीं हो पाता।
जोहड़ हुए ओवरफ्लो
करनाल। बारिश के चलते शाहपुर व नगला रोड़ान गांव में जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। आसपास की गलियां पानी में डूब गई। कई घरों में पानी घुसने की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण सोमपाल कांबोज ने कहा कि जोहड़ के पानी की निकासी नहीं हो रही। इस संबंध में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी का कहना है कि शीघ्र स्थिति का जायजा लेंगे। समस्या का समाधान करवाएंगे।