फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat will increase, weather may change from 16

Karnal News: बढ़ेगी गर्मी, 16 से बदल सकता है मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Heat will increase, weather may change from 16
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार की रात कुछ देर तेज अंधड़ के बाद सोमवार को मौसम खुश्क रहा। तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 मई तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है लेकिन 16 व 17 मई को आसमान पर बादल छा सकते हैं। अचानक बदलाव के कारण कहीं आंधी व हल्की बारिश भी हो सकती है।
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। जिसके कारण लोगों को झुलसाती गर्मी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 व 17 मई को मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसकी कारण आसमान पर बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed