फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat stroke kills 100 chickens in backyard poultry

हीट स्ट्रोक से बैकयार्ड पोल्ट्री में 100 मुर्गियों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Heat stroke kills 100 chickens in backyard poultry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भीषण गर्मी इंसान हो या पशु-पक्षी सभी के लिए खतरनाक बनती जा रही है। समौरा गांव स्थित बैकयार्ड पोल्ट्री (घर के समीप देसी मुर्गी पालन) में पांच दिन के अंदर कड़कनाथ प्रजाति की करीब सौ मुर्गियों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही सोमवार को इंद्री से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका मौके पर पहुंचीं और जांच की। उन्होंने मौके पर पाई गई एक मृत मुर्गी की जांच की तो हीट स्ट्रोक से मौत होना पाया गया। उन्होंने मुर्गीपालकों को सलाह दी कि शेड में कूलर लगाएं और तापमान को नियंत्रित रखें।
ग्रामीण तेजेंद्र सिंह ने अपने बैकयार्ड पोल्ट्री में कड़कनाथ प्रजाति की मुर्गियां पाली थी। उनका कहना है कि पिछले कई दिन से मुर्गियां मर रही थी, वे उन्हें गड्ढे में दबा रहे थे। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर पक्षियों की मौत की वजह क्या है।
विज्ञापन

जांच के दौरान उन्हें मौके पर एक मृत पक्षी मिला। मौत का कारण हीट स्ट्रोक पाया गया है। शेड की संरचना भी गर्मी रोकने वाली नहीं पाई गई। इन दिनों उच्च तापमान है। पक्षियों को नियंत्रित तापमान चाहिए, इसलिए कूलर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोनिका, वेटरनरी सर्जन, पशुपालन विभाग हरियाणा
रात को चली आंधी, बिजली गुल
गर्मी और बढ़ने की संभावना
करनाल। सोमवार रात को धूल भरी आंधी चलने से यातायात प्रभावित हो गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आंधी के चलते शहर की बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले छह दिन तक गर्मी बढ़ सकती है। 30 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 45 व दोपहर को 14 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 7.9 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 3.0 और दोपहर को 7.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस था।
आगे ये रहेगा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 41.0 23.0
27 अप्रैल 41.0 23.0
28 अप्रैल 42.0 24.0
29 अप्रैल 42.0 25.0
30 अप्रैल 43.0 24.0
एक मई 42.0 25.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed