फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat increased... power supply decreased

Karnal News: गर्मी बढ़ी... बिजली आपूर्ति घटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Heat increased... power supply decreased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। गर्मी लगातार बढ़ रही है, वहीं बिजली आपूर्ति घटती जा रही है। हालात ये हैं कि मरम्मत व फॉल्ट के नाम पर रोजाना बिजली के कट लग रहे हैं। हालांकि इनवर्टर के कारण पंखे बंद नहीं होते लेकिन अन्य कई कामकाज रुक जाते हैं। वीरवार को 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। अगले दो दिन में यह तापमान और बढ़ सकता है। इधर मौसम विभाग की ओर से 15 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। एक दिन पहले बुधवार को 33 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकाॅर्ड किया गया था और दो दिन पहले तक सुबह के समय कोहरा भी छा रहा था। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान अचानक से एक अंक कम हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान करीब दो अंक तक उछला है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि 15 मार्च को बरसात के आसार हैं। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। बारिश होने से किसानों को फायदा होगा उन्हें गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी और इससे उत्पादन भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना तीन से चार घंटों के लग रहे कट

बिजली ढांचे की मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य के चलते जिले के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जारी मरम्मत कार्य के शेड्यूल के अनुसार 26 मार्च तक अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में रोजाना अलग-अलग हिस्सों में तीन से चार घंटों के कट लग रहे हैं। कई सेक्टर और कॉलोनियों में भी सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के रखरखाव कार्य आवश्यक होते हैं। इससे लाइनों में आने वाले फॉल्ट को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed