फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health unit, children's park and library will be provided as a gift

Karnal News: हेल्थ यूनिट, चिल्ड्रन पार्क और पुस्तकालय की मिलेगी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Health unit, children's park and library will be provided as a gift
हेल्थ यूनिट, चिल्ड्रन पार्क और पुस्तकालय की मिलेगी सौगात
- विधानसभा अध्यक्ष ने घरौंडा की 3.36 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/घरौंडा। उपमंडल के लोगों को जल्द हेल्थ यूनिट, चिल्ड्रन पार्क और पुस्तकालय की सौगात मिलेगी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को घरौंडा में 3.36 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएचसी घरौंडा, पुरानी तहसील और वार्ड-17 में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में घरौंडा हलके को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक हेल्थ यूनिट के निर्माण के बाद यहां उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आने वाले सभी नमूनों (सैंपल) की जांच हो सकेगी। इसके अलावा अस्पताल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने दावा किया कि छह महीने बाद रिंग रोड और मेडिकल यूनिवर्सिटी भी शुरू हो जाएगी। रेपिड रेल प्रोजेक्ट पूरा होने से यहां के युवाओं को दिल्ली तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ड्रन पार्क में होगी हॉल व ओपन जिम की सुविधा

विस अध्यक्ष ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क में ओपन जिम, योग के लिए बड़ा शेड, एक्टिविटी के लिए हाॅल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को पार्क में बुजुर्गों के लिए रैंप की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पार्क का दुरुपयोग न हो, इसके लिए कुछ नियम भी तय करने के लिए कहा।



इन तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

- 70 लाख रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य नौ माह में नगर पालिका की ओर से पूरा किया जाएगा।

- 2.5 करोड़ रुपये से वार्ड-4 में चिल्ड्रन पार्क और पुस्तकालय का निर्माण कार्य एक साल में पूरा होगा।

- 17 लाख रुपये से वार्ड-17 की अशोका कॉलोनी में रघुवंश सैनी समाज सेवा समिति के अंतर्गत हॉल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed