फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health services derail without CMO, PMO

Karnal News: बिना सीएमओ, पीएमओ के स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Health services derail without CMO, PMO
- सात महीने से पीएमओ और दो महीने से सीएमओ की कुर्सी खाली, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज
विज्ञापन

- कैथल की सीएमओ को दिया गया है अतिरिक्त चार्ज
राकेश चौहान
करनाल। सीएम सिटी का तमगा हटते ही जिले में अधिकारियों की कमी खलने लगी है। इसका सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिल रहा है। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं देखने वाले सीएमओ का पद दो महीने से खाली पड़ा है, वहीं नागरिक अस्पताल के मुखिया प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (पीएमओ) की कुर्सी भी सात महीने से खाली है। इन दोनों बड़े अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली पड़े होने से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं।
डॉक्टर और कर्मचारी मनमर्जी कर रहे हैं। इस कारण लोगों को न तो समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और न ही उनकी कोई सुनने वाला है क्योंकि कैथल की सीएमओ डॉ. रेणु चावला को करनाल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बागडोर सौंपी हुई है। दो जिलों का कार्य होने के कारण वह भी सप्ताह में एक ही दिन आ रही हैं। यानी 65 किलोमीटर दूर से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की कमी के चलते विपक्ष भी लामबंद हो रहा है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में फैल रहीं अव्यवस्थाएं
सीएमओ व पीएमओ न होने से नागरिक अस्पताल में अव्यवस्थाएं सबसे अधिक फैल रही हैं। डॉक्टर सुबह के समय ओपीडी में देरी से आ रहे हैं। मरीजों को घंटों डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। मरीज सुबह के समय यह सोचकर आते हैं कि वह जल्द अपना चेकअप कराकर घर लौट जाएंगे लेकिन जब वह लंबी लाइन में खड़े होकर पर्ची कटवाकर डॉक्टर के रूम की तरफ जाते हैं तो वहां डॉक्टर की कुर्सी खाली मिलती है। उन्हें डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं विभाग का लेन देन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों को लेन देन से संबंधित फाइल को कैथल लेकर जाना भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करनाल में दो-दो सीएम रह चुके हैं लेकिन उन्होंने कभी जनता के बारे में नहीं सोचा है। लंबे समय से सीएमओ और पीएमओ का पद खाली पड़े रहना गंभीर विषय है। इससे साफ हो चुका है कि भाजपा सरकार को जनता की कितनी फिक्र है। भाजपा नेताओं और मंत्रियों को जल्द इस पर संज्ञान लेकर सीएमओ व पीएमओ को नियुक्त करना चाहिए ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। यदि जल्द इन पदों पर अधिकारियों को नहीं बैठाया गया तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी।

- त्रिलोचन सिंह, जिला संयोजक कांग्रेस


सीएमओ और पीएमओ के पद खाली हैं। यह मेरे संज्ञान में है। जिले में जितने भी अधिकारियों के पद खाली हैं। इनकी सूची बना रहे हैं। जल्द सीएम से बात कर इन पदों को भरा जाएगा।
- जगमोहन आनंद, विधायक करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed