फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health department searched one and a half lakh houses

Karnal News: स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ लाख घरों को खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Health department searched one and a half lakh houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुष्ठ रोग से मुक्त होने में जिला एक कदम दूर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू किया था। इस अभियान में विभाग की टीम ने करीब डेढ़ लाख घरों में जाकर संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की जांच की और उन्हें जागरूक किया।
इस दौरान टीम को एक ही महिला मरीज कुष्ठ रोगी मिली। जो मूल रूप से यूपी की है। वह इलाज के लिए ही करनाल में आए हैं। फिलहाल वह सलारू गांव में रह रही है। जिले में अभी तक 32 कुष्ठ रोगी हैं। जिनका इलाज चल रहा है। विभाग की ओर से यह अभियान 30 जनवरी को चलाया गया था जो 13 फरवरी तक चला।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान विभाग की टीम ने 95 प्रतिशत गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज में प्रश्नोत्तरी कर कुष्ठ रोग के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इसके साथ ही लोगों को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण : पैरामेडिकल वर्कर वंदना आर्य ने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य त्वचा रोग है जो कि कुष्ठ रोगी के खांसने व छींकने से कीटाणु स्वस्थ व्यक्ति में प्रवेश करने से होता है। शरीर पर लाल, तांबिया दाग, हाथ-पैरों का सुन्नपन, नसों में दर्द व शरीर पर गांठें कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर के अनुसार कुष्ठ रोग छूत की बीमारी नहीं है। इसलिए मरीज से भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed