फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health department alert to deal with possible fourth wave of corona: Anil Vij

कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Health department alert to deal with possible fourth wave of corona: Anil Vij
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है, आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद में ही कोरोना के कुछ केस मिले हैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
गृह मंत्री अनिल विज सोमवार शाम पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता के निवास पर उनका हालचाल जानने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गृह मंत्री ने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि पटियाला में जो घटना घटी, उसमें पंजाब सरकार की भूमिका रही है, राज्य में ऐसी सरकार का होना देशहित में नहीं है, जो देश को तोड़ने व आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करती है।
विज्ञापन

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदलने से इस पार्टी का कुछ भला होने वाला नहीं है, जो हाल इनका पंजाब में हुआ, वही हरियाणा के चुनावों में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत गृह मंत्री सेक्टर 13 स्थित राजीव मुकुल के निवास पर उनके नव विवाहित पुत्र रोहन मुकुल व पुत्रवधू कार्तिका को आशीर्वाद देने पहुंचे। मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, व्यवसायी राजीव मुकुल, हरीश मक्कड़, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम करनाल सुमित सिहाग, सीएमओ डा. योगेश कुमार, पीएमओ डा. पीयूष, डीएसपी मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed