फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health compromise: Water smells bad, people are using it out of compulsion

सेहत से समझौता : पानी में आती है बदबू, मजबूरी में प्रयोग कर रहे

Sun, 21 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 21 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health compromise: Water smells bad, people are using it out of compulsion
10....राजीव पुरम की गली में फैलाउ सीवरेज का पानी। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में गांवों में ही नहीं शहर में भी पीने के पानी के दूषित होने की समस्या है। नलों से आ रहे पानी में सीवरेज की बदबू आ रही है। ऐसे में लोग या तो पीने का पानी खरीदकर पी रहे हैं या उबालकर इस्तेमाल कर रहे हैं। मजबूरी में दूषित पानी का प्रयोग लोगों को बीमार भी कर रहा है। डायरिया और पेट के संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। नागरिक जिला अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश मरीज उन इलाकों के हैं जहां दूषित पानी की समस्या है।
जिले में पीने के पानी के 224 नमूनों में से 60 फेल रहे हैं। इनमें कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। ये नमूने 18 इलाकों से लिए गए हैं। इन इलाकों में दूषित पानी से बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना ओपीडी में उल्टी-दस्त के 3 से 4 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। फ्लू ओपीडी में टाइफाइड के मरीज रोजाना 15 प्रतिशत तक रहते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य जनस्वास्थ्य लैबोरेटरी के एमडी पैथोलोजी डॉ. रवि कुमार ने बताया कि सभी नमूनों में कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। यह मलमूत्र से दूषित होने पर ही मिलता है। इससे डायरिया और पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आ रही मिट्टी के तेल की गंधनिर्मल विहार निवासी सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 15 दिन से पानी से मिट्टी के तेल जैसी गंध आ रही है। नहाते समय पता चला कि पानी में बदबू आ रही है। उसके बाद से पानी का स्वाद कड़वा है। कई बार सीवरेज की बदबू भी आती है। हमें यही पानी पीना पड़ रहा है।


पानी में सीवर की बदबू आती है
उत्तम कॉलोनी निवासी राम प्रसाद ने कहा कि हालात जस के तस हैं। पानी पिछले एक महीने से खराब आ रहा है। कॉलोनी से दूर जाकर पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। पानी में सीवर की बदबू आती है। फिल्टर नहीं है, नल का सादा पानी ही पीते हैं।


पिछले तीन महीने से पानी खराब
बैंक कॉलोनी निवासी मंजू ने बताया कि पिछले तीन महीने से पानी खराब आ रहा है। छोटे बच्चे हैं। बोतलबंद पानी खरीद नहीं सकते। इसलिए दूषित पानी को गर्म कर इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन महीने से पानी में सीवर की बदबू आ रही है।

कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया बैक्टीरिया गर्म खून वाले जानवरों और मनुष्यों के मल में पाए जाते हैं। दूषित पानी के जरिए शरीर में जाने पर दस्त, टाॅइफाइड व हेपेटाइटिस ए जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं। कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी संकेत है कि पानी मानव या पशु के मल से दूषित है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। -डॉ. पारुल, माइक्रोबाॅयोलॉजिस्ट, जिला नागरिक अस्पताल



शहर की 20 वार्डों की 422 किलोमीटर लंबी सीवर व पाइपलाइन की लीकेज की समस्या को एक साल के अंदर ठीक कराने के लिए 84 लाख रुपये का टेंडर दिया जा रहा है। कहीं भी कोई समस्या आएगी तो उसे तत्काल भाव से ठीक करा दिया जाएगा। -डॉ. वैशाली शर्मा, नगर निगम आयुक्त, करनाल

10....राजीव पुरम की गली में फैलाउ सीवरेज का पानी। संवाद

10....राजीव पुरम की गली में फैलाउ सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : mathura

10....राजीव पुरम की गली में फैलाउ सीवरेज का पानी। संवाद

10....राजीव पुरम की गली में फैलाउ सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed