फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health check-up center dispensary will be inaugurated tomorrow

Karnal News: कल होगा स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र डिस्पेंसरी का उद्धघाटन

Sat, 25 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Health check-up center dispensary will be inaugurated tomorrow
करनाल। स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चांद सराय के डेहा बस्ती के डकौत धर्मशाला में नि:शुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र डिस्पेंसरी चलाई जाएगी। डिस्पेंसरी का उद्घाटन 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। डिस्पेंसरी के माध्यम से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का उपचार किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक आयाम स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डाॅ. के. के. चावला ने जानकारी दी कि डिस्पेंसरी में वें बतौर बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन डाॅ. श्याम बधवा, डाॅ. ओ. पी. गागिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सरिता ठाकुर अपनी सेवाएं देंगे। बैठक की अध्यक्षता सतीश चावला ने की। इस अवसर पर जिला संरक्षक जी. एस. मनचंदा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसी के साथ उद्धघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केे रूप में उद्योगपति व लघु उद्योग भारती के जिला प्रमुख अभिषेक गुप्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही स्थानीय पार्षद के साथ अन्य वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। बैठक में पुरी, भजन शर्मा, श्रुति कांबोज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed