फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   head of the family returns

मुखिया लौटे, परिवार को अब भी खतरा

Sun, 30 Aug 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 30 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
गांव कुटेल में हुए दो पक्षों के विवाद में दो दलित परिवारों के मुखिया
विज्ञापन
वापस गांव में लौट आए हैं। हालांकि परिवार के सदस्य व सामान अभी भी रिश्तेदारी में है। उधर, पुलिस का दावा है कि माहौल शांतिपूर्ण है और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर रखी है। बता दें कि रामकिशन व बेनीराम के साथ एक अन्य समुदाय के लोगों का विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करके भेज दिया।

मामले को लेकर पीड़ितों को लगातार धमकियां मिल रही थी और उन पर दबाव बनाया जा रहा था। आखिरकार दो परिवार गांव छोड़कर चले गए। मधुबन थाना प्रभारी व गांव के मौजिज लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत कराई और गांव छोड़ चुके लोगों को वापस बुलाने पर सहमति बनी। अब तक दोनों परिवारों के मुखिया ही गांव लौटे हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य बाहर हैं। रामकिशन का कहना है कि पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है, लेकिन उन्हें फिर भी जान का खतरा है। मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि गांव में माहौल ठीक है और जल्द ही परिवार के लोगों को भी गांव में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed