फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Head master grabbed Rs 50 lakh in the name of sending it abroad

Karnal News: हेड मास्टर ने विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Head master grabbed Rs 50 lakh in the name of sending it abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर पर दोस्त के साथ विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव चिड़ाव निवासी जसबीर ने बताया कि आरोपी एक गांव के स्कूल में हेडमास्टर है। वह उसे 30 साल से जानता है। जनवरी 2023 में आरोपी ने बताया कि उसने आईलेट्स सेंटर खोला हुआ है और वह बच्चों को विदेश भेजता है।

आरोपी ने कहा कि वह उसके बेटे सागर को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च आएगा व वह बेटे को अलग-अलग देश से भेजेगा। वह उसकी बातों में आ गया व उसने उसके बेटे को 20 मार्च 2023 को दुबई भेज दिया। दो महीने तक उसका बेटा दुबई में रहा जहां से वापस आ गया। इसके बाद आरोपी ने झांसा दिया कि वह रूस के रास्ते उसके बेटे को अमेरिका भेज देगा। वह उसकी बातों में आ गया। उसे दोबारा विदेश भेजने पर लाटविया जेल में बंद कर दिया गया। जहां वह तीन महीने जेल में रहा। इसके बाद उसके बेटे को स्पेन लाया गया है। अब वह स्पेन में फंसा है। आरोपी और रुपये मांग रहा है। अन्यथा उसके बेटे को मरवाने की धमकी दे रहा। अभी तक वह आरोपी को करीब 50 लाख रुपये दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed