फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   head constable and sister in law dead in car accident

हादसे में हेड कांस्टेबल व साली की मौत

Fri, 05 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 05 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
head constable and sister in law dead in car accident
दोनों घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। तरावड़ी थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होशियारपुर वासी सुभाष (45), पत्नी प्रेम ज्योति, 14 वर्षीय बेटा साहिल व सुभाष की साली नीलम (एयरफोर्स में तैनात) सभी कार में सवार होकर दिल्ली से होशियारपुर जा रहे थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे तरावड़ी के नजदीक पधाना गांव के फ्लाइओवर पर हादसा हो गया। उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार पीछे से ट्रक से जा टकराई। इस जबरजस्त टक्कर में सुभाष और नीलम की मौत हो गई, जबकि प्रेम ज्योति व साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। गुरुवार को मृतकों के परिजन अस्पताल में पहुंचे और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि सुभाष पंजाब सरकार के हेडकांस्टेबल थे और उसकी ड्यूटी होशियारपुर जेल में थी। इसकी साली नीलम भी एयरफोर्स में तैनात थी। उन्होंने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed