फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He played such a high role, he made the whole place his tributary...

Karnal News: इतना ऊंचा किरदार वो अदा कर गए, सारे जहां को अपना तलबगार कर गए...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
He played such a high role, he made the whole place his tributary...
- विकास क्लब साहित्य कला मंच की ओर से कुंजपुरा में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर आयोजित की काव्य गोष्ठी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विकास क्लब साहित्य कला मंच की ओर से विकास क्लब प्रांगण कुंजपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं ओजस्वी कवि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित की। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उनके व्यक्तित्व को सम्मान दिया। रचनाकार रामेश्वर देव ने कहा, हर सिम्त से उठती हैं मोहब्बत की निगाहें, देते हैं अटल जी को जन्म दिन पे दुआएं, हर दिल में वो बसते थे वतन का गुरूर थे, भारत में उनके नाम की चलती है हवाएं।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ भाजपा मंडलाध्यक्ष निशांत पाहवा ने किया। सुशील राणा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। संस्था व मंच संरक्षक कवि प्रेम पाल सागर ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, बेशक दुश्मन तैनात आसमान पे था, जीत का जश्न उसकी जुबान पे था, हमारे जांबाजों ने वीरता वो दिखाई, उनकी लाशों का मातम पाकिस्तान में था। ममता प्रवीण ने सियासत को अद्वितीय बताते हुए कहा, सियासत दां दूसरा नज़र नहीं आता, उनकी खूबियां जन जन के मुंह से बोलती हैं...।
विज्ञापन

राजपाल राजन ने कहा- बनके चिराग जब अंधेरों में जलोगे, आप की जिंदगी सार्थक हो जाएगी। राजन गांधी ने कहा, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। बलराज मैहला ने कहा- अटल जी भारत मां के सच्चे लाल थे, वो पक्ष में रहे विपक्ष में रहे पर कमाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया- नफ़रत नहीं दिलों में मोहब्बत पालिए, जीवन की नाव को सही राह पर डालिए। सुखदेव ने कहा- ईमानदारी जीवन का गहना होनी चाहिए, देश के प्रति निष्ठा हरदम रहनी चाहिए। अजय जुंडला ने कहा- इतना ऊंचा किरदार वो अदा कर गए, सारे जहां को अपना तलबगार कर गए। मधू शर्मा ने उनके साहित्यिक जीवन के पहलू को छुआ- ज्ञान साहित्य की जलती मशाल थे वो, हृदय रखते बड़ा विशाल थे वो...।

बाल कवि खुशहाल राजन ने कहा- मैं भी संकल्प का सरमाया लाया हूं, गीत वतन की गाऊंगा भारत मां का जाया हूं। मामराज ने उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया-आओ चलें अटल जी के नक्शे कदम पर, वो यथार्थ पर यकीं करते थे न की भ्रम पर। गोष्ठी में अशूंल राणा, सुशील राणा, दिलबाग आदि कई कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि निशांत पाहवा ने अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। विकास क्लब प्रधान परविंद्र भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया। इसमें पंकज गहलोत, रामनाथ, जगबीर सिंह, महेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार, रकम सिंह, दुर्गेश, हवि कंबोज,शैजल गहलोत,दीप सिंह कांबोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed