फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   he Chief Minister gave financial assistance to the dependents of those who lost their lives in the flood.

Karnal News: बाढ़ में जान गंवाने वालों के आश्रितों को मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
he Chief Minister gave financial assistance to the dependents of those who lost their lives in the flood.
209....सेक्टर 6 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जन संवाद में अपने विचार रखते मुख्यमंत्री मनोहर ला
- प्रदेश के आठ जिलाें में 35 पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक मदद
विज्ञापन

- करनाल में छह मृतकों के आश्रितों को सौंपी 24 लाख रुपये की राशि
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को बाढ़-बारिश में जान गंवाने वालों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी। करनाल में छह परिवारों को 24 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, जबकि प्रदेश के आठ जिलों में 35 परिवारों की आर्थिक मदद की गई। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आठ जिलों के 35 पीड़ित परिवारों को सहायता राशि आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में पहुंचाई जाएगी। परिवार पहचान पत्र की वजह से आज हर व्यक्ति का डाटा है। कोई भी मुआवजा राशि देने के लिए बस सत्यापन करना होता है। सत्यापित होते ही मुआवजा राशि दे दी जाती है। तकनीक की वजह से इसमें जरा भी विलंब नहीं होता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान या अन्य किसी नुकसान के लिए हरियाणा सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। इस पोर्टल पर सात दिन में सत्यापन करने के बाद मुआवजा दिया जाता है। इस दौरान इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, महापौर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

- करनाल में इन्हें दी गई सहायता राशि
1. नीलोखेड़ी के गांव कमालपुर के 19 वर्षीय पवन की आसमानी बिजली गिरने से मृत्यु हुई थी। उनके पिता धनपत को चार लाख रुपये की सहायता प्रधान की गई।
2. नीलोखेड़ी के गांव सग्गा में मकान की छत ढहने के कारण 48 वर्षीय सलिंद्र एवं 45 वर्षीय पत्नी सुनीता की मृत्यु हो गई थी। उनके पिता पाला को दोनों के लिए चार-चार लाख रुपये प्रधान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. इंद्री क्षेत्र में आई बाढ़ में डूबने के कारण डबकौली कलां गांव की 85 वर्षीय करतारी देवी की मृत्यु हो गई थी। उनके बेटे श्रीचंद को चार लाख रुपये की राशि दी गई।
4. घरौंडा के रसूलपुर कलां के 13 वर्षीय सावन की बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी, उनके पिता अशोक को चार लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
5. असंध के बाहरी निवासी 70 वर्षीय सुंदर की छत ढहने की वजह से मृत्यु हो गई थी, उनके बेटे बलिंद्र को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed