फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hazrat Ali Akbar's martyrdom was remembered

Karnal News: हजरत अली अकबर की शहादत को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Ali Akbar's martyrdom was remembered
सैयद छपरा गांव में अंजुमन यादगारें हुसैनी की देखरेख में मजलिस आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


इंद्री। क्षेत्र के सैयद छपरा गांव में अंजुमन यादगारें हुसैनी की देखरेख में हजरत अली अकबर की शहादत की याद में मजलिस आयोजित की गई। जिसमें उनकी शहादत को याद किया गया। मजलिसों का दौर 27 जून से लगातार चल रहा है। मौलाना जिनान असगर ने खिताब करते हुए कहा कि इराक की सर जमीन कर्बला में जो दर्दनाक घटना हुई थी वो बहुत ही दुखद थी। इमाम हुसैन अपने खानदान के साथ मदीने से मक्के हज के लिए पहुंचे थे और उनके बाद उन्हें कूफे जाना था। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन कूफे का जाएजा़ लेने के लिए मुस्लिम बिन अकिल को भेजा जिन्हें कूफियों ने उसके दो बच्चों सहित शहीद कर दिया था। दरअसल यजीद चाहता था कि इमाम हुसैन को धोखे से कुफे में बुलाकर चुपचाप कत्ल कर दिया जाए लेकिन यजीद का यह इरादा पूरा न हो सका।

इमाम हुसैन अपने काफिले के साथ मक्के हज करने पहुंचे तो यजीद ने उनका कत्ल करने के लिए हाजियों के लिबास में बड़ी तादाद में अपने सिपाही तैनात कर दिए थे। इसकी खबर मिलने पर इमाम हुसैन ने अपने हज के इरादे को बदल मक्के को छोड़ दिया। तब यजीद ने अपनी सेना के कमांडर इब्ने जियाद को हुकुम भेजा कि वो इमाम हुसैन से बेयत ले नहीं तो उनका सर काट कर उसके सामने पेश करें। इमाम हुसैन को कर्बला से पहले रोक यजीद का फरमान सुनाया। इमाम हुसैन ने यजीद का फरमान सुनकर बेयत स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मौके पर अंजुमन यादगारें हुसैनी के संयोजक रजा अब्बास, नजफ अब्बास, अली हैदर, मोहम्मद अली, साने रजा, अली इमरान, मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed