{"_id":"662008bafa679d053c0b7c9b","slug":"hayrana-former-deputy-mayor-of-karnal-manoj-wadhwa-left-bjp-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hayrana: करनाल से पूर्व उप महापौर मनोज वधवा ने छोड़ी भाजपा, पार्टी में हाशिए पर रखे जाने से असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hayrana: करनाल से पूर्व उप महापौर मनोज वधवा ने छोड़ी भाजपा, पार्टी में हाशिए पर रखे जाने से असंतुष्ट
Wed, 17 Apr 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:06 PM IST
सार
मनोज वधवा ने बताया कि उन्होंने निजी कारणों से ही भाजपा छोड़ी है। नई पारी के लिए अपने साथियों से विचार विमर्श करके कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
मनोज वधवा पूर्व डिप्टी मेयर करनाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर निगम करनाल में उप महापौर रहे मनोज वधवा ने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया है। पार्टी छोड़ने का कारण उन्होंने निजी बताया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि वह पार्टी द्वारा लंबे समय से हाशिए पर रखे जाने से असंतुष्ट थे।
विज्ञापन
शहर निवासी मनोज वधवा वर्ष 2013 से 2018 तक नगर निगम में डिप्टी मेयर रहे। उस समय वह इनेलो में थे। इसके बाद उनकी पत्नी आशा मनोज वधवा ने मेयर का चुनाव भी लड़ा था लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। फिर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। करीब साढ़े चार साल तक वह भाजपा में ही रहे लेकिन पार्टी की गतिविधियों में उनकी सक्रियता को चमक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के दौरान पार्टी में उनकी अहमियत और क्षेत्र के विकास को लेकर जो वादे उनसे किए गए थे, वह कहीं पीछे छूट गए और वह भाजपा में रहकर भी हाशिए पर चले गए। शायद यही कारण है कि चुनाव के ऐन मौके पर उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया, जबकि करनाल लोक सभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल व करनाल विधान सभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन