फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Having sex knowing that one is married is not rape: Court

यह जानते हुए कि शादीशुदा है, संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : अदालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Having sex knowing that one is married is not rape: Court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मोहाली/करनाल। मोहाली अदालत ने दुष्कर्म के एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले जतिंदर कुमार पर एक महिला ने 2022 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। सुनवाई मोहाली अदालत में चल रही थी। जतिंदर कुमार के वकील विशाल रत्न ने बताया कि जतिंदर कुमार पर महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।



उन्होंने अदालत को बताया कि महिला जतिंदर कुमार को पहले से जानती थी। आरोप लगाने वाली महिला को पता था कि जतिंदर कुमार शादीशुदा है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर सच्चाई जानते हुए महिला किसी व्यक्ति से शारीरिक संबंध बना रही है तो उसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। सुनवाई के बाद अदालत ने पाया कि जतिंदर कुमार पर लगे दुष्कर्म के आरोप गलत हैं इसलिए उसे इस मामले में बरी किया जाता है।
विज्ञापन


विदित हो कि पीड़ित महिला ने 25 मई, 2022 को पहले पिंजौर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि जतिंदर कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर ढकौली के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामला ढकौली एरिया का होने के चलते इस केस को ढकौली थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था। पुलिस ने 25 मई को जतिंदर कुमार को गिरफ्तार किया था। दो महीने जेल काटने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले की सुनवाई मोहाली अदालत में चल रही थी, जिस पर शुक्रवार को फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed