{"_id":"9fe3f198400b2abf027198a971c673d5","slug":"have-a-cold-drink-in-over-three-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पिलाने के ले लिए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पिलाने के ले लिए तीन लाख
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Wed, 09 Oct 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में लुटेरों ने बैंकों के उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाया हुआ है। एक बार फिर से करनाल रोड पर एसबीआई बैंक के पास से ही दो लड़के सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन लाख दो हजार रुपये, बैंक पास बुक, पैन कार्ड और मोबाइल लूटकर ले गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना चार अक्तूबर की दोपहर की है। पीड़ित को चार दिन में होश में आने के बाद केस दर्ज किया गया है।
पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में गांव मूंदड़ी निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है। चार अक्तूबर को जब वह दो लाख 55 हजार रुपये अपने घर से और 47 हजार रुपये एसबीआई बैंक से निकलाकर वापस जा रहा था तो दो लड़काें ने उसको अपनी बातों में फंसा कर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह बेसुध हो गया और लड़के उससे नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
उसे बाद में किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार दिनों तक बेहोश रहने के बाद मंगलवार को होश में आने के बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सितंबर में आधा दर्जन वारदात
चार सितंबर को सदर बाजार से बाइक सवार दो व्यक्ति गांव चकपाड़ला के सरपंच से 50 हजार 950 रुपये लूटकर फरार हो गए।
13 सितंबर को चोर चीका में एक किसान से बैंक के बाहर से 18 हजार लूटकर फरार।
17 सितंबर को करनाल रोड पर एसबीआई बैंक से पांच लाख रुपये चोरी।
25 सितंबर को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला चीका में रुपये जमा करवाने गए व्यापारी से पांच लेकर युवक फरार हो गए थे।
27 सितंबर को दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे।