फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Havan was done after offering the Sri Ramayan recitationHavan was done after offering the Sri Ramayan recitation

Karnal News: श्री रामायण पाठ का भोग डाल किया हवन￿

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Havan was done after offering the Sri Ramayan recitationHavan was done after offering the Sri Ramayan recitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों मे श्री सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अग्रवाल सभा तरावड़ी की ओर से हनुमान मंदिर मुख्य बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया।इससे एक दिन पहले यहां श्री रामायण का पाठ रखा गया, शनिवार सुबह श्री रामायण पाठ का भोग डालकर हवन किया गया। अग्रवाल सभा के प्रधान रमेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारी सदस्यों सहित बाजार के स्थानीय दुकानदारों ने पूर्ण आहुति दी उसके तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।

सभा के प्रधान रमेश गुप्ता ने हनुमान जी की प्रतिमा पर नये वस्त्र का चोला चढ़ाया, बाद में सभा की ओर से सवामनी लड्डूओं के प्रसाद का भोग लगाया। सभा के पदाधिकारी सुशील कुमार, चमन सिंगला ने बताया कि शाम को बालाजी का जागरण किया जाएगा। इसमें लखबीर लक्खा कुरुक्षेत्र व अन्य गायक मां भगवती व हनुमान जी के भजनों का श्रद्धालुओं का रसपान कराएंगे। इस कार्यक्रम में सभा के प्रधान रमेश गुप्ता, संजय बंसल, सुशील गुप्ता, बृजमोहन गर्ग, अमृत लाल, बृज मोहन ठेकेदार, चमन सिंगला, कमल गर्ग, प्रमोद गोयल ने भाग लेकर अपनी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed