{"_id":"6af8b610912106971e03089d","slug":"hasla-expresses-objection-to-training-in-eight-subjects-simultaneously-karnal-news-c-245-1-kht1014-157865-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक साथ आठ विषयों के प्रशिक्षण पर हसला ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक साथ आठ विषयों के प्रशिक्षण पर हसला ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने शिक्षा विभाग की ओर से एक साथ आठ विषयों के सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण और स्कूल हेड्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने पर आपत्ति जताई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लगातार कई दिनों तक अध्यापकों और स्कूल प्रमुखों के प्रशिक्षण में शामिल रहने से विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता कम होगी। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।
एसोसिएशन के प्रधान राजीव मलिक के अनुसार जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा कैथल की ओर से जारी पत्रों में विभिन्न विषयों के अध्यापकों और मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 14 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार पीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी संस्कृत, पीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 17 से 28 नवंबर तक सुबह 9 से शाम 4 बजे तक पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में होगा।
विज्ञापन
वहीं, 12 नवंबर को जारी संशोधित पत्र के अनुसार टीजीटी हिंदी, टीजीटी पंजाबी और पीजीटी पंजाबी का प्रशिक्षण 16 से 20 नवंबर तक आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्योंग में निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 23 से 28 नवंबर तक डाइट कैथल में स्कूल हेड्स का प्रशिक्षण भी आयोजित होगा।