फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Truck collided with pickup of Kanwariyas on National Highway 152D, one dead, eight injured

Haryana: नेशनल हाईवे 152 डी पर कांवड़ियों की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ PGI रेफर

Tue, 11 Jul 2023 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, असंध, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 08:11 PM IST
सार

कांवड़िए रोहतक के बलंबा गांव से चले थे। असंध में गांव राहड़ा के पास सोमवार रात यह हादसा हुआ है। इससे मौके पर एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Haryana: Truck collided with pickup of Kanwariyas on National Highway 152D, one dead, eight injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के असंध में नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव राहड़ा के पास सोमवार रात को कांवड़ लेने जा रहे युवाओं की पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आठों कांवड़ियों को पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रोहतक के बलंबा गांव से कावड़िए कांवड़ लेने के लिए 152 डी से होते हुए हरिद्वार जा रहे थे। कांवड़िए जब गांव राहड़ा के पास साइड में पिकअप खड़ी करके आराम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे पिकअप गाड़ी में बैठे सभी कांवड़िए घायल हो गए। घायल मोनू, सचिन, साहिल, दीपक, संदीप, मनीष, कृष्ण, सहित अन्य कांवड़िए घायल हो गए। सभी को असंध के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मोनू (25) को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि मोनू घर में बड़ा भाई था। मृतक के पिता की कैंसर के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर में मृतक की मां और एक छोटा भाई रह गया है।


मृतक मोनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दीपक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed