{"_id":"69600f618a608cdb1b0fa1a6","slug":"haryana-team-won-two-matches-in-the-competition-karnal-news-c-18-knl1018-819598-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने जीते दो मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने जीते दो मैच
Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
रमन कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। वाॅलीबाॅल की वरिष्ठ नेशनल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के डाॅ. श्यामापूर्णानंद खेल परिसर, सिंघडा वाराणसी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले के तीन वरिष्ठ खिलाड़ी पारस, रमन चाैधरी व अजय चाैधरी प्रतिभाग कर रहे है।
4 से 11 जनवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से वाॅलीबाॅल टीमें भाग ले रही हैं, इनमें करनाल के तीन खिलाड़ी हरियाणा टीम में खेल रहे हैं। प्रतियोगिता के तीन पुल मैचों में से हरियाणा टीम ने दो मैच जीत लिए हैं। इन मैचों में जिले के तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा। इस प्रतियोगिता में अब तक 62 लीग मैच हो चुके हैं जिनमें हरियाणा की टीम बढ़त पर है।
इन खेलों में 24 राज्य और छह केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आठ दिनों में महिला व पुरुषों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 10 दिन पहले भिवानी में प्रदेश के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था, जिनमें करनाल के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिले के यह तीनों खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की बदौलत पारस को हरियाणा पुलिस में, रमन चाैधरी को दिल्ली में कस्टम में और अजय चाैधरी को भी प्रदेश सरकार में नाैकरी मिली हुई है।