फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana State Masters Athletics Competition from 13th

Karnal News: हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से

Wed, 03 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Masters Athletics Competition from 13th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 34वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 व 14 दिसंबर को ताऊ देवीलाल एथलेटिक स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में किया जा रहा है। इसमें 30 से 100 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 5000 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल कूद ,5 किमी पैदल चाल, गोला डिस्कस, जैवलिन, हैमर थ्रो, हर्डल रेस का आयोजन किया जाएगा।

खिलाड़ियों के ठहरने व खाने का इंतजाम हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन पंचकूला की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम के लिए होगा। खिलाड़ी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। यह चैंपियनशिपर 30 जनवरी से 2 फरवरी तक अजमेर राजस्थान में आयोजित की जाएगी। करनाल से जो मास्टर्स खिलाड़ियों को हिस्सा लेने के इच्छुक है। वह अपना पंजीकरण कर्ण स्टेडियम करनाल में दिनांक 4 व 5 दिसंबर को दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव महावीर सिंह तालियान के पास करवा सकते है। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, फोटो और 500 रुपये प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed