फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana state junior athletics championship

हरियाणा स्टेट जूनियर एथेलीट चैपिंश्नशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana state junior athletics championship
कोविड-19 के चलते एक साल बाद करनाल के कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय 34वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुक्रवार से शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से अंडर-14, 16,18 व 20 के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा एथलेटिक्स सेक्रेटरी राजकुमार मिठान की देखरेख में पहले दिन शुक्रवार को हाई जंप, 2000, 3000, 5000 मीटर रेस, जैवलिन, शॉटपुट लांग जंप प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता में सिरसा, सोनीपत और चरखीदादरी का दबदबा रहा। इन जिलों की टीमों ने अंकतालिका में पांच-पांच मेडल हासिल किये।
विज्ञापन

वहीं हिसार, जींद और पंचकूला ने चार- चार मेडल प्राप्त किये। एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिये कर्ण स्टेडियम में सात करोड़ी सिंथेटिक ट्रैक और बेहतर सुविधाएं होने के बाद भी करनाल का प्रदर्शन पहले दिन निराशजनक रहा। करनाल की झोली में सिर्फ एक मेडल ही आया वह भी हाई जंप में। राजकुमार मिठान ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 6 से 10 फरवरी तक असाम के गुवाहाटी में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट राजीव खत्री, हरियाणा एथलेटिक्स फेडरेशन ज्वांट सेक्रेटरी कुलदीप सिंह विकास जूनियर कोच एथलेटिक्स यशपाल चोपड़ा, जितेंद्र बांगड़ धर्मवीर, एथलेटिक्स कोच सतीश, मधुबन एथलेटिक्स कोच अनिल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे पहले दिन के खेल परिणाम
ब्वॉयज अंडर-14 हाई जंप : राम सिंह सिरसा प्रथम, राहुल हिसार द्वितीय, अभिजोत सिरसा तृतीय
अंडर-16: विनय रोहतक प्रथम, हिमांश भिवानी द्वितीय, दीपक भिवानी तृतीय
गर्ल्स अंडर-14 हाई जंप : पूजा फतेहाबाद प्रथम, पराची सोनीपत द्वितीय, चलासी रोहतक तृतीय
अंडर-16: स्वाति चरखीदादरी प्रथम, खुशी हिसार द्वितीय, प्रीती हिसार तृतीय
अंडर-18 : जोरिका पहल चरखीदादरी प्रथम, अंकिता, भिवानी द्वितीय, निकिता करनाल तृतीय
अंडर-20 : तन्नू हिसार प्रथम, खुशी रेवाड़ी द्वितीय, सीखा रोहतक तृतीय
2000 मीटर गर्ल्स अंडर-16 : प्रियंका झज्जर प्रथम, अंजुबाला चरखी दादरी द्वितीय, पायल पानीपत तृतीय
3000 मीटर गर्ल्स अंडर-18 : कोफी जींद प्रथम, तन्नू चरखीदादरी द्वितीय, पूजा सिरसा तृतीय
5000 मीटर गर्ल्स अंडर-20 : ज्योति पंचकूला प्रथम, मधु जींद द्वितीय, भादो चरखीदादरी तृतीय
जैवलिन थ्रो गर्ल्स अंडर-16 : दीपिका फतेहाबाद प्रथम, मनीषा फतेहाबाद द्वितीय, ज्योति झज्जर तृतीय
3000 मीटर ब्वॉजय अंडर-18 : गगन पंचकूला प्रथम, विपिन पानीपत द्वितीय, नवदीप जींद तृतीय
ब्वॉयज 2000 मीटर अंडर-16 : रोहित कैथल प्रथम, अरुण पलवन द्वितीय, अंकित सोनीपत तृतीय
ब्वॉयज 5000 मीटर अंडर-20 : पुनीत यादव रेवाड़ी प्रथम, प्रिंस नागर फरीदाबाद द्वितीय, अंकित देसवाल पानीपत तृतीय
शॉटपुट गर्ल्स अंडर-14: अंशु सोनीपत प्रथम, तनवी सैनी अंबाला द्वितीय , वंशिका जींद तृतीय
अंडर-16 : तमन्ना झज्जर प्रथम, निशा पंचकूला द्वितीय, जेसिका पंचकूला तृतीय
शॉटपुट ब्वॉयज अंडर-14 : कृष सोनीपत प्रथम, अनुभान तोमर सिरसा द्वितीय, हर्ष फौगाट चरखी दादरी तृतीय,
अंडर-16: निखलेश सोनीपत प्रथम, हंसदीप सिंह सिरसा द्वितीय, रमन भिवानी तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed