फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana's wheelchair cricket team reached the final of the National Championship

Karnal News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची हरियाणा की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana's wheelchair cricket team reached the final of the National Championship
‘कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो’ इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है हरियाणा की व्हील चेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने। इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में हो रहे तीसरे राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही हरियाणा की टीम विभिन्न ग्रुपों में हुए मुकाबलों के बाद शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में दिल्ली की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को 102 रनों हराकर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। आज के मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार भी टीम के कप्तान कैथल के संदीप कुंडू को मिला है।
विज्ञापन

नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में डीसीसीआई (डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया), व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन और राजस्थान रॉयल्स द्वारा ये चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान गुजरात, बरोदा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मुंबई, कर्नाटक, ओड़िसा, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत 16 टीमें भाग ले रही हैं। हरियाणा की टीम में चार खिलाड़ी नीलोखेड़ी से हैं। इनमें नीलोखेड़ी के संदीप सोही, अंजनथली गांव के वेदपाल धीमान, नीलोखेड़ी शहर के प्रिंस सिंह व बुटाना के जागीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

वेदपाल धीमान ने बताया कि सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची है। वहीं कल शनिवार को ‘विश्व विकलंाग दिवस’ पर हरियाणा और उत्तरप्रदेश में फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग ले रही 16 टीमों के करीब 320 खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने पीने सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था नारायण सेवा संस्थान की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed