फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana players dominated in hammer, javelin throw

हैमर, जेवलिन थ्रो में छाए हरियाणा के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana players dominated in hammer, javelin throw
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो में हरियाणा के खिलाड़ी छाए रहे। हालांकि प्रतियोगिता में आरएसबी मुंबई का दबदबा दिखा। हरियाणा के राजेश कुमार ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। राजेश गिल ने रजत और उत्तर प्रदेश के मो. नीफ ने कांस्य। वहीं जेवलिन थ्रो में मामूली अंतर से मुंबई के विपिन से हरियाणा के हनुमान सिंह व रिंकू चूक गए। विपिन को स्वर्ण, हनुमान को रजत और रिंकू को कांस्य पदक मिले। शॉटपुट में हरियाणा के अमित सोलंकी को रजत से संतोष करना पड़ा। इसमें चंडीगढ़ के नवीन ने स्वर्ण पदक और एनसीटी दिल्ली के चैतन्य डबास ने कांस्य पदक जीता।
पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में श्याम राव आरएसबी ने प्रथम, एनसीटी दिल्ली के सुमित ने द्वितीय, केरल एसईसीटीटी के अरुण कुमार तृतीय रहे। 40 से 50 आयु वर्ग में केरल के केपी शफीर ने प्रथम, होवी रविंद्रम ने द्वितीय व जोगिंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में 50 से 60 आयु वर्ग में मुंबई के प्रमोद ने प्रथम, विनोद सोनकर ने द्वितीय, जी छैना केसावरे तृतीय रहे। 400 मीटर की फाइनल दौड़ में दिल्ली के देबसरी मजुमदार ने प्रथम, आरएसबी मुम्बई की यमुना ने दूसरा और हरियाणा की पूजा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के 35 से 45 आयु वर्ग में आरएसबी कोची की साजी जोसेफ ने प्रथम, उत्तराखंड की कविता देवी ने द्वितीय, हरियाणा की सुशीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लॉन्ग जंप पुरुष में आरएसबी मुंबई के पारस पाटिल प्रथम, हरियाणा के अजय सिंह द्वितीय, आंध्र प्रदेश के वी तिरुमैयार राव तृतीय रहे। लॉन्ग जंप में 40 से 50 आयु वर्ग में आंध्र प्रदेश के एम थिम्मरजैय्याह ने प्रथम, केरल के सुनील वीवी ने द्वितीय, आरएसबी कोची के विजो जॉर्ज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप महिला वर्ग में दिल्ली की रिम्पी प्रथम और आरएसबी मुंबई की चैत्रली द्वितीय व नीता तृतीय रहीं। लॉन्ग जंप महिला 35 से 45 आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ की चारूलता ने प्रथम, उत्तराखंड की डॉ ममता जोशी ने द्वितीय, कर्नाटक की दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में 50 से 60 उम्र वर्ग में केरल के मनोज ने प्रथम, हरियाणा के प्रीतम सिंह ने द्वितीय, आरएसबी मुंबई के निमेश देसाई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आरएसबी मुंबई के पारस पाटिल ने प्रथम, आरएसबी चेन्नई के के. प्रेम कुमार ने द्वितीय, आरएसबी मुंबई गणेश विरान पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आरएसबी मुंबई की अंकिता ने प्रथम, आरएसबी फरीदाबाद की पिंकी रानी ने द्वितीय, आरएसबी अहमदाबाद आशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान असंध के उपमंडलाधीश मनजीत कुमार, पानीपत की जिला खेल अधिकारी राज यादव, करनाल के जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, खेल अधिकारी राम पाल तथा रोहतक से एथलेटिक कोच सरला देवी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रामनिवास ने किया। प्रतियोगिता का समापन वीरवार दोपहर करीब एक बजे होगा। कार्यक्रम में करनाल रेंज की आईजी ममता सिंह शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed