फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Manohar Lal said- We are taking care of our house, Selja needs to take care of her house

Haryana: मनोहर लाल बोले- हम अपना घर संभाल रहे, सैलजा को अपना घर संभालने की जरूरत

Wed, 25 Sep 2024 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 11:48 PM IST
सार

मनोहर लाल ने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार सरकार बना रिकॉर्ड कायम करेगी। वह बोले कि कांग्रेस विधायक कह रहे सरकार में घपले तो होते ही हैं, घपलों के बिना सरकार थोड़े चलती है।

विज्ञापन
Haryana: Manohar Lal said- We are taking care of our house, Selja needs to take care of her house
संबोधित करते केंद्रीय बिजली एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के करनाल के इंद्री में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेत्री सैलजा पर किए गए सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में ही रहने की बात कही लेकिन उनके मन में क्या है, वहीं जानती हैं। हम अपना घर संभाल रहे हैं, उन्हें अपना घर संभालने की जरूरत है। कई बार मन में कुछ और होता है और जुबान पर कुछ और होता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर खोलने के लिए हम भी तैयार हैं। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। पंजाब के कुछ किसान अधिक उतावलापन दिखा रहे हैं, अन्यथा रास्ता खुल गया होता। शंभू बॉर्डर बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हुई है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मनोहर ने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा के बड़े केंद्रीय नेता हरियाणा में रैली करेंगे। तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। कई तरह के सर्वे से विधानसभा की रिपोर्ट ली जाती है। राहुल की रैली पर कहा कि लोकतंत्र है सभी को जनता के बीच आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब तक किसी भी दल ने प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। भाजपा हरियाणा में नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। भाजपा व कांग्रेस दो-दो बार सरकार बनाकर अब तक बराबरी पर हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। कांग्रेस ने एक बार नेहरू के नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। तब कांग्रेस के सामने कोई दूसरा बड़ा दल नहीं था।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को इंद्री में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में कहा कि कई पूछते हैं कि ऑफ द रिकॉर्ड बता दें। हमारा जो ऑन रिकॉर्ड है वही ऑफ द रिकॉर्ड है। हमने गलत न करना है न ही बोलना है। कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी बयान देते हैं कि सरकार में घपले तो होते ही हैं।

घपलों के बिना सरकार थोड़े ही चलती है। इनकी बयानबाजी ऐसी है, जबकि हमने बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी हैं। यह जादू जनता के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। खासकर गांवों में, हमने बड़ी मेहनत की।


हरियाणा में नौकरी में यह नई व्यवस्था लागू की है। आज देश व दुनिया के लोग हैरान हैं कि नौकरी में ऐसा भी हो सकता है। बिना नाम लिए इनेलो पर तंज कसा कि एक तरफ एक मुख्यमंत्री ने नौकरी के मामले में 10 साल की सजा काटी है। सभी कहते थे कि ऐसे प्रदेश में नौकरी में पारदर्शी व्यवस्था कैसे लागू हो सकती है। हमने कहा कि हम इसे संभव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed